शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिल्ली में चार मंजिला मकान में आग लगने से 6 की मौत

None 2024-01-19 16:33:56
दिल्ली में चार मंजिला मकान में आग लगने से 6 की मौत

पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मीणा ने बताया कि मौर्या एन्क्लेव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात जेपी ब्लॉक के एक मकान में आग लग गई थी, जिसमें अब तक चार महिलाएं समेत छह लोगों की मृत्यु की पुष्टि अस्पताल की ओर से की गई

नई दिल्ली ,(Shah Times)। उत्तर- पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में एक चार मंजिला मकान में आग से झुलसकर करने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर छह हो गई।

पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मीणा ने बताया कि मौर्या एन्क्लेव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात जेपी ब्लॉक के एक मकान में आग लग गई थी, जिसमें अब तक चार महिलाएं समेत छह लोगों की मृत्यु की पुष्टि अस्पताल की ओर से की गई।

उत्तर-पश्चिम जिला उपायुक्त के अनुसार, मृतकों की पहचान पीतमपुरा जेपी ब्लॉक निवासी राकेश गुप्ता (62) उनकी पत्नी रेनू गुप्ता (62) और बेटी श्वेता (30) के अलावा शालीमार बाग इलाके सिंगलपुर गांव के निवासी संतोष (25), पीतमपुरा जेपी ब्लॉक निवासी कीर्ति (25) और उसकी बहन शानू वर्मा (27) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे के मामले में मौर्या एन्क्लेव थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 285, 336 और 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना गुरुवार रात करीब आठ बजे मिलते ही मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां रवाना कर दी गई। दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में सात लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर