गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

जगंलों में लगी आग से 6 की मौत

None • 2023-08-10 09:42:50
जगंलों में लगी आग से 6 की मौत

अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि कम से कम 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं, हजारों लोग विस्थापित हुए हैं और स्थिति को देखते हुए काउंटी की आपातकालीन व्यवस्था चरमरा गई है

लॉस एंजेलिस। अमेरिका (America) में हवाई प्रांत (Province of Hawaii) के माउई द्वीप (Maui island) में विनाशकारी तूफान (Devastating Storm) के कारण जंगल में लगी आग से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई हैं।

माउई काउंटी (Maui County) के मेयर रिचर्ड बिसेन (Mayor Richard Bissen) ने बुधवार को बताया कि जंगल में लगी आग के कारण छह लोगों की मौत हो गई है और तलाशी अभियान जारी हैं। हवाई आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (Hawaii Emergency Management Agency) के अनुसार 2,100 से अधिक लोग रात भर माउई (Maui) में चार शिविरों में रुके रहे। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने में जमीनी बलों की सहायता के लिए बुधवार सुबह हेलीकॉप्टर को लगाया गया।

स्थानीय समाचार आउटलेट हवाई न्यूज नाउ (Outlet Hawaii News Now) ने बताया कि जंगल की आग सक्रिय है और नियंत्रण से बाहर है। उन्होंने कहा कि अभी तक पूरी स्थिति का पता नहीं चला है अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि कम से कम 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं, हजारों लोग विस्थापित हुए हैं और स्थिति को देखते हुए काउंटी की आपातकालीन व्यवस्था चरमरा गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैकड़ों घरों के नष्ट होने की आशंका है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

हवाई प्रांत की लेफ्टिनेंट गवर्नर सिल्विया ल्यूक ने बुधवार को सभी काउंटियों में आपातकाल की स्थिति को बढ़ाने घोषणा की। उन्होंने कहा कि हवाई के सबसे बड़े दो प्रमुख द्वीपों, माउई और हवाई द्वीप में जंगल की आग खतरनाक स्तर पर सक्रिय है ल्यूक ने एक बयान में कहा कि उन्होंने सभी एजेंसियों को निकासी में सहायता करने का आदेश दिया है और उन्होंने कहा कि माउई के लिए गैर-आवश्यक हवाई यात्रा न करे। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने मंगलवार दोपहर को तूफान डोरा के कारण माउई और हवाई काउंटी में जंगल की आग के संबंध में आपात स्थिति की घोषणा की थी।

उन्होंने बुधवार को अपने बयान में कहा कि हमारे द्वीपों के ठीक दक्षिण से गुजरने वाले तूफान डोरा ने इस आग को भीषण बना दिया है। यह वास्तव में विनाशकारी है और माउई के निवासियों और उन सभी प्रभावितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर