गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हल्द्वानी में मदरसा बवाल में 6 की मौत

None 2024-02-09 08:43:26
हल्द्वानी में मदरसा बवाल में 6 की मौत

दंगाईयों को गोली मारने के आदेश, कर्फ्यू लगाया गया इंटरनेट सेवा की गई बंद

हल्द्वानी,(Shah Times)l उत्तराखंड में हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में अवैध मदरसा हटाने के दौरान गुरुवार को हुए भारी बवाल के बाद 6 लोगों की मौत हो गई है,प्रदेश सरकार ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिये हैं। प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है।शहर में इंटरनेट सेवा की गई बंद कर दी गई है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले के वनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अवैध अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और अधिकारियों पर पथराव और हमले के बाद फैली हिंसा में कुल 6 लोगों की मौत हो गई है।आपको बताते चले बवाल बढ़ने पर पुलिस की फायरिंग में गंभीर रूप से घायल गफूर बस्ती निवासी जॉनी और उसका बेटा अनस, गांधीनगर निवासी फहीम और वनभूलपुरा निवासी इसरार और 2 अन्य की मौत हो गई। छतों और तंग गलियों से चले पत्थरों से 300 से अधिक लोग घायल हो गए, इनमें हल्द्वानी एसडीएम पारितोष वर्मा, कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार सचिन कुमार, सीओ स्पेशल ऑपरेशन नितिन लोहनी समेत 250 से अधिक पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं।

https://shahtimesnews.com/shah-times-haldwani-9-feb-24/

दंगाईयों की उग्र हुई भीड़ ने वनभूलपुरा थाना जला दिया। थाने के सामने खड़ी फायर बिग्रेड की बस, पुलिस पेट्रोल कार, बाइक, ट्रैक्टर समेत 100 से अधिक वाहन फूंक डाले। देर शाम तक क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही।इस घटना की आंच राजधानी देहरादून तक पहुंच गयी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार के साथ उच्चस्तरीय बैठक बुलायी और हालात की समीक्षा की। बैठक में दंगाइयों से सख्ती से निपटने और देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिये गये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को मौके पर शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश भी दिये। साथ ही लोगों से शांति बनाये रखने की भी अपील की। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी को भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए।इसी के मद्देनजर शुक्रवार को हल्द्वानी में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों और काॅलेजों को बंद करने का भी फरमान जारी कर दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अन्य थानों से भी पुलिस बल एवं पीएसी को बुला लिया गया है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और नमाज स्थल हटाने के दौरान आज शाम को भारी बवाल हो गया। एक खास समुदाय के लोगों ने अवैध निर्माण हटाने के दौरान हल्द्वानी नगर निगम की टीम, पुलिस और प्रशासन पर जबर्दस्त पथराव किया और यह क्रम कई घंटे तक चलता रहा। प्रदर्शनकारियों ने अंधेरा होते ही उग्र प्रदर्शन शुरू किया जिससे हालात बेकाबू हो गये। प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव करने पर पुलिस, प्रशासन और पत्रकारों के साथ अन्य लोग घायल हो गये।

प्रदर्शनकारियों ने अवैध निर्माण हटा रही निगम की जेसीबी मशीन को तोड़ दिया। बनभूलपुरा थाना के बाहर खड़ी मशीनों को भी आग के हवाले कर दिया। देखते देखते हालात बेकाबू हो गये।वरिष्ठा पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीएस मीणा और डीआईजी योगम्बर सिंह रावत और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर डेरा डाल दिया है और रात तक भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिये कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। हालात बेकाबू होते ही शाम को हल्द्वानी बाजार भी बंद हो गया।

हालात बेकाबू होते ही जिलाधिकारी वंदना ने प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया। साथ ही पीएसी और पुलिस बल भी मौके पर बुला लिया गया। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कल हल्द्वानी के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ ही कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का फरमान जारी कर दिया।

https://shahtimesnews.com/huge-uproar-over-removal-of-illegal-madrassa-many-injured-and-arson/

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर