गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

72 साल के शक्ति कपूर आज भी जोशो खरोश के साथ बॉलीवुड में एक्टिव 

None 2024-09-03 15:40:30
72 साल के शक्ति कपूर आज भी जोशो खरोश के साथ बॉलीवुड में एक्टिव 

शक्ति कपूर की किस्मत का सितारा साल 1980 में प्रदर्शित फिल्म कुर्बानी से चमका।मारधाड़ और नाच गाने से भरपूर इस फिल्म में शक्ति कपूर ने मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई।बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी फिरोज खान निर्मित इस फिल्म की जबर्दस्त कामयाबी ने शक्ति कपूर को बतौर खलनायक फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया ।

मुंबई, (शाह टाइम्स)। बॉलीवुड के मशहूर चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर आज 72 साल के हो गए। शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1952 को हुआ था। शक्ति कपूर ने दिल्ली के मशहूर किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

शक्ति कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1973 में रिलीज हुई अर्जुन हिरोनगानी की फिल्म कहानी किस्मत की से की थी। धर्मेंद्र और रेखा अभिनीत इस फिल्म में शक्ति को एक छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला, लेकिन वह दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में असफल रहे। अपनी पहचान तलाशते हुए शक्ति कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में करीब सात साल तक संघर्ष किया।

इस दौरान उनकी दो जासूस, संग्राम, खेल किस्मत का, दरवाजा, दिल से मिले दिल जैसी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इन फिल्मों से उन्हें ज्यादा फायदा नहीं हुआ। साल 1979 में शक्ति कपूर की जानी दुश्मन और सरगम ​​जैसी फिल्में रिलीज हुईं। इन फिल्मों के जरिए वह कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में सफल रहे।

शक्ति कपूर की किस्मत का सितारा साल 1980 में प्रदर्शित फिल्म कुर्बानी से चमका।मारधाड़ और नाच गाने से भरपूर इस फिल्म में शक्ति कपूर ने मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई।बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी फिरोज खान निर्मित इस फिल्म की जबर्दस्त कामयाबी ने शक्ति कपूर को बतौर खलनायक फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया ।

वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म कुर्बानी से शक्ति कपूर की किस्मत चमकी। मारधाड़ और डांस से भरपूर इस फिल्म में शक्ति कपूर ने मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई। बेहतरीन संगीत और अभिनय से सजी फिरोज खान निर्मित इस फिल्म की जबरदस्त कामयाबी ने शक्ति कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में खलनायक के रूप में स्थापित कर दिया। 

वर्ष 1981 शक्ति कपूर के फिल्मी करियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उन्हें सुनील दत्त निर्देशित सुपरहिट फिल्म रॉकी में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उन पर फिल्माया गया गीत आ देखे जरा किस में कितना है दम दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इसी वर्ष उन्हें मनमोहन देसाई के बैनर तले बनी सुपरहिट फिल्म नसीब में भी काम करने का अवसर मिला। वर्ष 1982 में शक्ति कपूर के फिल्मी करियर की एक और सुपरहिट फिल्म सत्ता पे सत्ता प्रदर्शित हुई। सात भाइयों की कहानी पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने एक भाई की भूमिका निभाई। इस फिल्म में शक्ति कपूर ने अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया।  वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म चालबाज शक्ति कपूर के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में एक है। पंकज पराशर निर्देशित यह फिल्म पूरी तरह अभिनेत्री श्रीदेवी पर आधारित थी लेकिन इस फिल्म में अपनी छोटी सी भूमिका से शक्ति कपूर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में उनका संवाद 'मैं एक छोटा सा नन्हा सा प्यारा सा बच्चा हूं' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। नब्बे के दशक में शक्ति कपूर ने अपने अभिनय में एकरसता से बचने और स्वयं को चरित्र अभिनेता के रूप में स्थापित करने के लिए भूमिकाओं में भी परिवर्तन किया। इसी क्रम में उन्होंने वर्ष 1994 में प्रदर्शित डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म राजा बाबू में हास्य किरदार नंदू को रूपहले पर्दे पर उतारा। फिल्म में अपने जबरदस्त हास्य अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये।

वर्ष 1994 में शक्ति कपूर के फिल्मी करियर की एक और सुपरहिट फिल्म अंदाज अपना अपना रिलीज हुई। राज कुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शक्ति कपूर के किरदार का नाम क्राइम मास्टर गोगा था। फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार इस तरह निभाया कि दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। शक्ति कपूर के फिल्मी करियर में उनकी जोड़ी कादर खान के साथ काफी पसंद की गई। इन दोनों अभिनेताओं ने अब तक करीब 100 फिल्मों में एक साथ काम किया है। शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में 600 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। शक्ति कपूर आज भी उसी जोश के साथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर