गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

None 2025-03-18 16:27:42
  इन तीन मसालों का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए हो सकता है बेहद फायदेमंद, आइए जानते हैं। भारतीय रसोई में बहुत से मसाले ऐसे होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे ही तीन मसाले के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं, इन तीन मसालों के सेवन करने से सेहत दुरुस्त रहती है। किचन में यह खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, तो वहीं बॉडी के लिए भी यह काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। जिनका सेवन करने से आप कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं। आईए जानते हैं कौन से हैं वह तीन मसाले? खुद को हेल्दी रखने के लिए सुबह उठकर खाली पेट लोग बहुत सारी चीजों का सेवन करते हैं, जिनमें रसोई के मसाले जीरा, सौंफ और दालचीनी का पानी भी शामिल है। इन तीन मसालों के पीने से सेहत दुरुस्त रहती है। किचन में यह खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, तो वहीं बॉडी के लिए भी यह काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। रसोई में इस्तेमाल होने वाले इन तीन मसाले को यदि डेली डाइट का हिस्सा बना लिया जाए, तो इससे स्वास्थ्य को बहुत से लाभ मिलते हैं। डाइट में करें शामिल दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो वजन नियंत्रित करने के साथ-साथ शुगर और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। जीरा आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं। इन तीनों मसालों को मिलाकर पानी पीने से इनके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। हार्ट संबंधी समस्या न होना अगर इस पानी को रोजाना पिया जाए, तो हार्ट से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। खासकर जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उनके लिए यह पानी बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। मुंह फ्रेश रखना जो लोग मुंह की दुर्गंध से परेशान रहते हैं, उन्हें इस पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह न केवल मुंह को फ्रेश रखता है, बल्कि पूरे शरीर को तरोताजा महसूस कराता है। इसका नियमित इस्तेमाल करें। तनाव कम होना दालचीनी, जीरा और सौंफ का पानी पीने से तनाव कम होता है, जिससे नींद अच्छी आती है और शरीर ऊर्जा से भरपूर महसूस करता है। इस सरल उपाय को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। वेट लॉस होना मोटापे से परेशान व्यक्तियों को इन तीनों मसाले का पानी अवश्य पीना चाहिए। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वेट लूज करने का काम करता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर