रिपोर्ट- एस.आलम अंसारी
देहरादून। राजधानी देहरादून में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। अब तक इस सीजन में डेंगू के 84 केस सामने आ चुके हैं। सोमवार को एक या दो नहीं बल्कि 8 नए मरीज राजधानी में सामने आए हैं। सोमवार को जो नई मरीज मिले हैं ,उनमें कोरोनेशन अस्पताल एक ,सूर्या अस्पताल एक, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल तीन और 3 मरीज कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती है । कल 191 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए ।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 4482 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। राजधानी में जो 84 मरीज डेंगू के सामने आए हैं उनमें से 60 मरीज ठीक हो चुके हैं ,जबकि 24 का इलाज अभी भी चल रहा है। इनमें कोरोनेशन हॉस्पिटल 6, जीडीएमसी 11, श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल दो, सिनर्जी अस्पताल तीन , कैलाश व सूर्या अस्पताल में एक- एक मरीज का इलाज चल रहा है।
जानिए डेंगू के लक्षण-
डेंगू बुखार के लक्षण इन्फेक्शन के 4 से 6 दिन बाद देखे जा सकते है जो की इस प्रकार है बहुत
1 -जी मिचलाना या उल्टी आना
2 -मांसपेशियों और जोड़ों में गहरा दर्द
3 -सिरदर्द और आँखों के पीछे वाले भाग में गहरा दर्द
4 -थकान
5 -आसानी से खरोंच लगना या हल्का खून बहना
6 - तेज बुखार
डेंगू का बुखार एक वायरस है इसलिए इसका कोई खासा इलाज नहीं है लेकिन लक्षणों का पता लगते ही डेंगू का इलाज करना बेहद आवश्यक है अगर आपको उपरोक्त दिए कोई भी लक्षण इन दिनों अपने अंदर दिखाई दे रहे हैं तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करके अपना इलाज कराएं। डेंगू को इंफेक्शन या फ्लू समझने की भूल बिल्कुल भी ना करें क्योंकि ज्यादा देर करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।