गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सड़क हादसे में 9 जवान शहीद

None 2023-08-20 10:44:54
सड़क हादसे में 9 जवान शहीद

पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने हादसे पर जताया दुख

श्रीनगर। लद्दाख (Ladakh) में शनिवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से नौ सैनिक शहीद हो गए।

यह जानकारी रक्षा अधिकारियों ने दी। अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना लेह जिले के क्यारी शहर से लगभग सात किलोमीटर दूर हुई। हादसे के समय सेना के तीन वाहनों का एक छोटा काफिला इलाके में जा रहा था।

रक्षा अधिकारियों ने कहा, 'जब वाहन गहरी खाई में गिरा, तो उसके अंदर सेना के 10 जवान थे।' उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में नौ सैनिकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

लेह के SSP पीडी नित्या (PD Nitya) ने बताया कि सेना के पांच वाहनों का काफिला लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। क्यारी के पास काफिले में शामिल एक वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया। जिससे वाहन खाई में जा गिरा। इसमें 10 जवान सवार थे।

घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में 8 जवानों की मौत हो गई और 2 घायल हुए थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान एक और जवान की मौत हो गई। दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर