गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हाइवे पर तेज रफ्तार जगुआर ने 9 को कुचला,सभी की मौत

None 2023-07-20 10:39:42
हाइवे पर तेज रफ्तार जगुआर ने 9 को कुचला,सभी की मौत

13 के ज़ख्मी होने की भी खबर हाइवे पर एक ओर दूसरा हादसा

ट्रक ने एक थार एसयूवी को मारी थी टक्कर इसी दौरान एक तेज रफ्तार जगुआर कार ​पुल पर मौजूद लोगों को रौंदती हुई निकल गई

अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद में सरखेज-गांधीनगर हाइवे पर जुमेरात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस्कॉन ब्रिज पर हुए इस हिट एंड रन रोड एक्सीडेंट में एक जगुआर कार ने लोगों को कुचल दिया, जिसमें पुलिस कांस्टेबल सहित 9 की मौत हो गई ।

मृतकों में बोटाद जिले के सुरेंद्रनगर के युवक शामिल हैं. जगुआर की स्पीड 150 किलोमीटर से ज्यादा थी. इस हादसे में 13 लोगों के ज़ख्मी होने की भी खबर है. सभी जख्मियों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस्कॉन ब्रिज पर जुमेरात सुबह में एक दूसरा हादसा हुआ था, जिसमें ट्रक ने एक थार एसयूवी को टक्कर मार दी थी. इस हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया. मौके पर भीड़ जुट गई. इसी दौरान एक तेज रफ्तार जगुआर कार ​पुल पर मौजूद लोगों को कुचलती हुई निकल गई. पुलिस ने बताया कि घायलों में कार चालक सत्या पटेल भी शामिल है. हादसे के बाद इस्कॉन मंदिर के पास फ्लाईओवर को पुलिस ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया ।

अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस के एसीपी एसजे मोदी ने बताया कि इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य को इलाज के लिए सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया. जगुआर के ड्राइवर को प्राइवेट सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के मुताबिक जगुआर में घायल युवक के अलावा, एक और लड़का और लड़की सवार थे. उन दोनों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं सामने आई है. जानकारी के मुताबिक पहला हादसा देर रात 1:15 बजे हुआ ।

#ShahTimes


ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर