गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

अब आप भी लंबे समय तक कर सकेंगे हरा धनिया की पत्तियों का इस्तेमाल?

None • 2025-12-12 17:35:41
अब आप भी लंबे समय तक कर सकेंगे हरा धनिया की पत्तियों का इस्तेमाल?
अब आप भी लंबे समय तक कर सकेंगे हरा धनिया की पत्तियों का इस्तेमाल? हरा धनिया ना केवल हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना गया है। लेकिन सर्दियों में धनिए की पत्तियों को लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता वह जल्दी खराब हो जाती है। कभी-कभी ऐसा होता है कि लोग ज्यादा धनिया घर पर ले आते हैं फिर बाद में यही सोचते हैं कि यह जल्दी खराब हो जाएंगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिससे आप हरे धनिए की पत्तियों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से है वह उपाय? भारतीय किचन में मौजूद धनिया एक ऐसा मसाला है जिसे आमतौर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हरा धनिया, धनिया बीज किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं। हरी धनिया पत्ती का इस्तेमाल खूब किया जाता है क्योंकि ये न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि सेहत के लिए भी कमाल है। मगर सर्दियों के मौसम में धनिया पत्ती जल्दी गल जाती है। अगर आप धनिया पत्ती को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बचा रहे हैं जिनकी मदद से आप लंबे समय तक धनिया पत्ती को फ्रेश रख सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वह टिप्स? लंबे समय तक धनिया की पत्तियों को कैसे रखें सुरक्षित? हरी धनिया पत्ती को खराब होने से बचाने के लिए आप धनिया को छांव में सूखाकर रख सकते हैं। ये धनिया पत्ती को स्टोर करने का सबसे पुराना और आसान तरीका है। इसके लिए आप सबसे पहले धनिया को अच्छे से धो लें। और ऐसी जगह सूखने रखें जहां सीधी धूप न आती हो। छांव में सुखाने से धनिया में पानी की नमी निकल जाती है। इसके कारण धनिया सड़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। लेकिन रंग और महक बरकरार रहती है। इसे किचन में ही किसी भी डिब्बे में स्टोर करके रखा जा सकता है। प्लास्टिक के बैग में रखें। प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करके आप हरी धनिया को लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं। बता दें कि हरी धनिया पत्ती को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए आप प्लास्टिक के जिप लॉक बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले बैग का मॉइस्चर पूरी तरह निकाल दें। येइससे धनिया जल्दी सूखेगी नहीं। फिर इसमें धनिया पत्ती डालकर लॉक करें और फ्रिज में रख दें। पानी के साथ सुरक्षित रखें। धनिया पत्ती को सूखने से बचाने के लिए आप पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पानी में धनिया को स्टोर करने के लिए आपको ऐसी धनिया खरीदना है जिसमें जड़ हो। इसे एक गहरे बर्तन में पानी रख कर उसमें धनिया की जड़ें डुबोकर रख दें। इससे चार से पांच दिन तक धनिया को फ्रिज के बाहर ही फ्रेश रख सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर