सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

तमिलनाडु के कृष्णागिरी टाटा प्लांट में बड़ा धमाका, आग लगने का मामला आया सामने

None 2024-09-28 12:42:40
तमिलनाडु के कृष्णागिरी टाटा प्लांट में बड़ा धमाका, आग लगने का मामला आया सामने
इस धमाके के चलते प्लांट के बड़े हिस्से में भीषण आग लग गई। आग से प्लांट में भारी नुकसान की आशंका है।

चेन्नई (Shah Times) खबर तमिलनाडु के कृष्णागिरी से सामने आ रही है। यहां टाटा के प्लांट में बड़ा धमाका होने का मामला सामने आया है। तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के होसुर में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में धमाका हुआ है।

धमाके से प्लांट में लगी आग

https://twitter.com/ShahTimes1/status/1839925004881871033

इस धमाके के चलते प्लांट के बड़े हिस्से में भीषण आग लग गई। आग से प्लांट में भारी नुकसान की आशंका है। आग प्लांट के सेलफोन मैन्युफैक्चरिंग सेक्शन से शुरू हुई, जिसके बाद प्लांट के सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आग पर पाया गया काबू

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग से प्लांट को भारी नुकसान हुआ है। आग शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे लगी। इसके बाद प्लांट से धुएं का गुबार उठता देखा गया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

पूरे इलाके में फैली दहशत

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे नागमंगलम के पास उद्दानपल्ली स्थित कंपनी की मोबाइल फोन एक्सेसरीज पेंटिंग यूनिट में ये आग लगी हुई है। आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया और कर्मचारियों और स्‍थानीय लोगों में दहशत दिखाई दी। सभी कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकालने के लिए सात दमकल वाहनों को तैनात किया गया। राहत की बात है कि अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर