गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यूपी एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश हलाक

None 2024-07-18 10:18:04
यूपी एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश हलाक

यूपी एसटीएफ के मुताबिक कुख्यात इनामी बदमाश  पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी थी। उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई थी इसके बावजूद वह लगातार अपराध कर रहा था।

शाहजहांपुर,(Shah Times)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार देर रात यूपी एसटीएफ और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी कुख्यात बदमाश शाहनूर उर्फ ​​शानू मारा गया। 

कुख्यात बदमाश शाहनूर उर्फ शानू संभल जिले का रहने वाला था और उस पर लूट, हत्या और डकैती के दर्जनों मामले दर्ज थे। एसटीएफ बरेली ने बदमाश को मदनपुर थाने के बिठनापुर गांव में घेर लिया, जिसके बाद दोनों तरफ से हुई फायरिंग में शाहनूर उर्फ ​​शानू मारा गया।

 पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने बताया कि घटना तिलहर थाना क्षेत्र के पिथनापुर गांव के पास हुई, जहां एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएफ बरेली ने मुठभेड़ में मार गिराया। 

कुख्यात बदमाश शाहनूर उर्फ ​​शानू पर हत्या, लूट और डकैती समेत 32 मामले दर्ज हैं। बदमाश शाहनूर उर्फ ​​शानू संभल जिले का रहने वाला था और संभल जिले के मैनाठेर थाने में उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बदमाश शाहनूर को दो गोलियां लगी हैं।  जिसके बाद एसटीएफ और तिलहर थाना पुलिस उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

एसटीएफ के मुताबिक शाहनूर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी थी। उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई थी। इसके बावजूद वह लगातार अपराध कर रहा था। इसी साल मई में उस पर एक लाख का इनाम का ऐलान किया गया था तभी से एसटीएफ उसकी तलाश में थी। 

बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि शाहनूर उर्फ ​​शानू अपने साथियों के साथ मदनपुर इलाके में है। जिसके बाद उसे घेर लिया गया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में शाहनूर गोली लगने से घायल हो गया और उसके साथी भाग निकले, शाहनूर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर