गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरा, एक की मौत की आशंका और दो घायल

None 2024-02-08 14:40:52
गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरा, एक की मौत की आशंका और दो घायल

नई दिल्ली (शाह टाइम्स) । दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया। इसके मलबे की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है, हालांकि अभी तक किसी अधिकारी ने मौत की पुष्टि नहीं की है।

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन (Gokulpuri Metro Station) के प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा गर गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि मलबे में दबकर दो लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। सड़क को बंद कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद से इस लाइन में मेट्रो ट्रेन को फिलहाल सिंगल लाइन से संचालित किया जा रहा है

सुबह करीब 11 बजे गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी (पूर्वी तरफ) का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिर गया। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। घटना के वक्त वह अपनी स्कूटी पर सवार थे। उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

घायल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

Gokulpuri Station, Gokalpuri Metro Station, Delhi Metro

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर