गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

महाकुंभ के मेला इलाके में लगी खौफ़नाक आग, सिलेंडरों के फटने से मची अफरातफरी

None 2025-01-19 17:53:50
महाकुंभ के मेला इलाके में लगी खौफ़नाक आग, सिलेंडरों के फटने से मची अफरातफरी

महाकुंभ के मेला इलाके में खौफ़नाक आग लगने से कई टेंट जलकर खाक हो गए। सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैली। राहत और बचाव कार्य जारी है, किसी जनहानि की खबर नहीं।

प्रयागराज,( Shah Times) । महाकुंभ के मेला इलाके में रविवार दोपहर खौफ़नाक आग लगने से कई टेंट खाक हो गए। सिलेंडर फटने की वजह से आग तेजी से फैली। मौके पर दमकल, एनडीआरएफ, और बीएसएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।तुलसी मार्ग पर सेक्टर 19 में आग, राहत और बचाव कार्य जारी

प्रयागराज में महाकुंभ के मेला क्षेत्र के तुलसी मार्ग स्थित सेक्टर 19 में रविवार को भीषण आग लग गई। आग विवेकानंद सेवा समिति वाराणसी के टेंट से शुरू हुई और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर तक फैल गई। सिलेंडर में रिसाव के कारण आग भड़की, जिससे शिविरों में सिलेंडरों के फटने की आवाजें गूंजी। आग ने कुछ ही मिनटों में एक दर्जन से अधिक टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया।

https://youtu.be/P1ANOScHCYI?si=MEMKBlyxUw6FIAI1

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, और बीएसएफ की टीमों ने राहत कार्य किया।

शिविरों के अंदर विस्फोट की आवाजें लगातार सुनाई देती रहीं। एंबुलेंस और रेस्क्यू दल को मौके पर बुलाया गया। केंद्रीय अस्पताल और एसआरएन अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया, साथ ही बर्न यूनिट में अतिरिक्त बेड और डॉक्टरों की व्यवस्था की गई।

A horrific fire broke out in the fair area of ​​Maha Kumbh, panic ensued due to cylinder explosion

"शाह टाइम्स वेब स्टोरी: जहां हर कहानी खास है"

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर