गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आमिर खान शुरूआती दौर में दर्शको के बीच अपनी पहचान बनाने में रहें असफल 

None 2024-03-14 11:40:09
आमिर खान शुरूआती दौर में दर्शको के बीच अपनी पहचान बनाने में रहें असफल 

कयामत से कयामत तक की सफलता के बाद आमिर खान बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गये

मुंबई, (Shah Times ) । बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान आज 59 साल के हो गये।

आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई मे हुआ। उनके पिता ताहिर हुसैन और चाचा नासिर हुसैन जाने-माने फिल्म निर्माता थे। घर में फिल्मी माहौल के कारण आमिर खान की रूचि भी फिल्मों में हो गयी और वह अभिनेता बनना का सपना देखने लगे।

 आमिर खान ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1973 में बतौर बाल कलाकार अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म..यादो की बारात.. से की। बाद में उन्होंने वर्ष 1974 में प्रदर्शित फिल्म ..मदहोश.. में भी बतौर बाल कलाकार काम किया। इसके बाद उन्होंने लगभग 11 वर्षो तक फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया । 

साल 1984 में प्रदर्शित फिल्म ..होली ..से आमिर खान ने बतौर अभिनेता सिने करियर की शुरूआत की, लेकिन दर्शको के बीच अपनी पहचान बनाने में असफल रहे।

लगभग चार वर्ष तक मायानगरी मुंबई में संघर्ष करने के बाद 1988 में अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म ..कयामत से कयामत तक ..की सफलता के बाद आमिर खान बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गये।फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये उन्हें उस वर्ष नवोदित अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ।

 साल 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म ..अंदाज अपना अपना ..में आमिर खान के अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म के पहले उनके बारे में यह बात की जाती थी कि वह केवल रूमानी भूमिका ही निभा सकते हैं लेकिन आमिर खान ने अभिनेता सलमान खान के साथ अपने हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित भी किये गये।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर