गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

आप का बचकाना बयान दिल्ली में बाढ़ के लिए भाजपा जिम्मेदार

None • 2023-07-15 16:19:56
आप का बचकाना बयान दिल्ली में बाढ़ के लिए भाजपा जिम्मेदार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर कम होना शुरू हो गया है

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में बाढ़ के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिम्मेदार ठहराते हुए आज एक बचकाना बयान देते हुए कहा कि अगर हथिनी कुंड से उत्तर प्रदेश और हरियाणा की ओर भी पानी छोड़ा जाता तो राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति नहीं बनती।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1679756491128176641?s=20

‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) ने आज कहा कि हरियाणा स्थित हथिनी कुंड (Hathini Kund) से ईस्ट यमुना कैनाल के जरिए उत्तर प्रदेश (UP), वेस्ट यमुना कैनाल (West Yamuna Canal) के जरिए हरियाणा और यमुना नदी के जरिए दिल्ली की ओर पानी छोड़ा जाता है। अगर हथिनी कुंड से उत्तर प्रदेश और हरियाणा की ओर भी पानी छोड़ा जाता तो दिल्ली में बाढ़ के हालत नहीं बनते लेकिन जानबूझ कर 10-12 जुलाई तक सिर्फ यमुना में पानी छोड़ा गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर यमुना में कम पानी छोड़ने का अनुरोध भी किया था, लेकिन उनके आग्रह को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आई बाढ़ का कारण दिल्लीवासियों के प्रति भाजपा की नफरत है, क्योंकि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को बार-बार चुन रहे हैं।

उन्होंने कहा,“ देश में सामान्य परिस्थिति के दौरान राजनीतिक पार्टियों को अपनी-अपनी राजनीति करने के लिए खुली छूट है, लेकिन जब प्राकृतिक आपदा जैसा माहौल हो तो सभी पार्टियों को एक साथ काम करने की जरूरत होती है। उस दौरान बदले और नुक़सान पहुंचाने की भावना से काम करने से बहुत दुख होता है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर कम होना शुरू हो गया है, लेकिन कल फिर बारिश होने के आसार है इसलिए सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

केजरीवाल ने शुक्रवार को आईपी बस स्टैंड और डब्ल्यूएचओ बिल्डिंग के पास ड्रेन नंबर-12 पर बने रेगुलेटर (INFC Regulator) का दौरा कर जायजा लिया। यह रेगुलेटर गुरुवार शाम पानी का भारी दबाव पड़ने पर क्षतिग्रस्त हो गया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुना में पानी का बहाव बहुत ज्यादा है। पानी के तेज बहाव के कारण डीजेबी का यह रेगुलेटर मुड़ गया है। इसकी वजह से यमुना का पानी शहर के अंदर घुसने लग गया। इसकी मरम्मत की जा रही है। पूरी रात इंजीनियरों और स्टाफ ने मिलकर इसकी मरम्मत करने की कोशिश की है। उम्मीद है कि शाम तक इसको दुरूस्त कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना का जलस्तर भी कम होना शुरू हो गया है, लेकिन कल फिर बारिश होने के आसार है। फिर भी हम उम्मीद करते हैं कि यमुना का जलस्तर जो नीचे जा रहा है, वो धीरे धीरे नीचे उतरता रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल शाम रेगुलेटर के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली थी।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

रेगुलेटर के क्षतिग्रस्त होने पर भाजपा द्वारा की जा रही राजनीति पर केजरीवाल ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से साफ इन्कार कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को इस समय राजनीति नहीं करनी चाहिए। भाजपा जो भी कह रही है उस पर कोई जवाब नहीं देना चाहता।

उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे यमुना का जल स्तर नीचे जा रहा है। दिल्ली के लोगों को अब राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि कल रात यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर पहुंच गया था और आज यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर से घट कर 208.38 मीटर पर आ गया है, हालांकि अभी भी यमुना खतरे के निशान से करीब तीन मीटर ऊपर बह रही है। जैसे-जैसे यमुना का जलस्तर नीचे जाएगा, वैसे-वैसे लोगों को राहत मिलती जाएगी। उन्होंने कहा यमुना का जलस्तर नीचे आने के बाद सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट काम करना शुरू कर देंगे।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर