गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

फर्जी MBBS डिग्री से सरकारी नौकरी हासिल करने वाला फरार मुल्जिम गिरफ्तार

None 2024-09-08 16:47:39
फर्जी MBBS डिग्री से सरकारी नौकरी हासिल करने वाला फरार मुल्जिम गिरफ्तार
तीन साल से फरार एक फर्जी MBBS डॉक्टर को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया है। इस अभियुक्त ने फर्जी डिग्री के सहारे राज्य स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर पद पर नियुक्ति प्राप्त कर ली थी।

देहरादून, (शाह टाइम्स1) । उत्तराखंड की देहरादून जनपद पुलिस ने तीन साल से फरार एक फर्जी MBBS डॉक्टर को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया है। इस अभियुक्त ने फर्जी डिग्री के सहारे राज्य स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर पद पर नियुक्ति प्राप्त कर ली थी। इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने रविवार को बताया कि 22 अक्टूबर, 2021 में उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार, डॉ डीडी चौधरी ने थाना रायपुर पर अनिल कुमार पुत्र प्रेम लाल नौटियाल, निवासी 16 लोअर नकरौंदा, निकट जीरो प्वाइंट, थाना डोईवाला, देहरादून के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें लिखा गया था कि आरोपी ने उत्कल यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर (उड़ीसा) से फर्जी एमबीबीएस की डिग्री बनाकर, उत्तराखंड स्वास्थ विभाग में उप जिला चिकित्सालय रुडकी में चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्ति पा ली है। इसके बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

अजय सिंह ने बताया कि अभियोग की विवेचना में अभियुक्त अनिल कुमार द्वारा रजिस्ट्रार उत्तराखण्ड मेडिकल कांउसिल व उत्तराखण्ड आयुर्विज्ञान परिषद में एमबीबीएस डिग्री पंजीकरण हेतु उपलब्ध कराये गये सभी प्रमाण पत्र फर्जी पाये गये। उन्होंने बताया कि अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त अनिल कुमार लगातार फरार था। 

इसलिए उसकी गिरफ्तारी को दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया गया। अभियुक्त अनिल कुमार के उपस्थित नही होने पर उसके विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारण्ट प्राप्त कर दिनांक 10 मई 2022 को उसके घर की कुर्की भी की गयी थी।

एसएसपी ने बताया कि लगातार फरार रहने पर उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया। साथ ही, थानाध्यक्ष, रायपुर ने एक टीम गठित की। जिसने शनिवार को उक्त फरार अभियुक्त अनिल कुमार को अनिल कुमार को करनाल (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर