गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यूनिवर्सल रेल मिल में हादसा, दहकती लाल पटरी ने मचाई अफरातफरी

None 2024-07-06 13:15:25
यूनिवर्सल रेल मिल में हादसा, दहकती लाल पटरी ने मचाई अफरातफरी

दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल में रेल पटरी स्टैंपिंग मशीन से उछलकर बाहर निकल गई और जमीन से करीब 15 फीट की ऊंची केबिन पर रेल पटरी जाकर फंस गई।

दुर्ग, (Shah Times) । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की भिलाई जहां स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल का स्टील प्लांट है में आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमे बीएसपी प्रबंधन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 

दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल के स्टैंपिंग मशीन से उछलकर बाहर निकल गई और जमीन से करीब 15 फीट की ऊंची केबिन पर रेल पटरी जाकर फंस गई।इससे प्लांट में अफरातफरी मची हुई है। बीएएसपी की दमकल टीम ने गर्म पटरी के कारण केबल में लगे आग को बुझाया।

हादसे के बाद यूआरएम विभाग के अधिकारियों ने सभी मशीने बंद कर दी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेटर केबिन के ऊपर फंसे रेल पटरी को टुकड़ों में काटकर बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि पहले भी यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम में इस तरह की घटना हो चुकी है। टेबल से हटने की वजह से टेस्टिंग रूम तक रेल पटरी घुस चुकी है। उस वक्त भी कर्मचारी बाल-बाल बचे थे।

बताया जा रहा कि यदि स्टेपिंग मशीन से उछलकर गर्म लाल पटरी केबिन अंदर जाती तो जनहानि हो सकती थी, लेकिन इस बार टेबल से दहकती हुई रेल पटरी उछलते हुए केबिन की छत पर टिक गई। रोलिंग टेबल से बाहर निकलने की वजह से स्टैंपिंग मशीन के मोटर को भी नुकसान पहुंचा है। हाइड्रोलिंक सिस्टम को चलाने वाले सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा है। रेल पटरी के राउंड टेबल से बाहर जाने की वजह से हाइड्रोलिक हॉज पाइप भी जल गई है। यूआरएम डिपार्टमेंट में फिलहाल रोलिंग बंद है। इससे वहां वायर सहित कई सामान में जल गए।

हादसे के बाद कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। फायर ब्रिगेड को तुरंत घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेल पटरी को ठंडा किया जा रहा है। फिर कटर से काटकर रेल पटरी को क्रेन के जरिए हटाया जाएगा। इसके बाद ही स्टैंपिंग मशीन पर दोबारा काम शुरू होगा।

 बता दें कि दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी यूआरएम में बनती है। 130 मीटर की सिंगल पीस की रेल पटरी यूआरएम में ही बनती है। दूसरे नंबर पर 121 मीटर की जिंदल और तीसरे नंबर पर आस्ट्रिया 120 मीटर की रेल पटरी बनाता है।

 

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर