शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पंचांग के अनुसार निर्जला एकादशी कल मनाई जाएगी

None 2023-05-30 13:45:20
पंचांग के अनुसार निर्जला एकादशी कल मनाई जाएगी

निर्जला एकादशी का व्रत करने के लिए नियम संयम का पालन एक दिन पहले ही यानी कि दशमी तिथि से ही शुरू कर दिया जाता

राजकुमार शर्मा

हिंदू पंचांग के अनुसार एकादशी 31 मई को मनाई जाएगी। साल की सभी एकादशियों में से यह व्रत सबसे कठिन और शुभफलदायी माना जाता है।

मान्‍यता है कि जो भी व्‍यक्ति सच्‍चे भाव से यह व्रत करता है और दान पुण्‍य करता है वह भगवान विष्‍णु की कृपा का पात्र बनता है। इस व्रत को करने के कुछ नियम शास्‍त्रों में बताए गए है और यह भी बताया गया है कि इस दिन कौन से कार्य करना अशुभ होता है। इससे पहले हम आपको बताएंगे निर्जला एकादशी का व्रत करने के लिए नियम संयम का पालन एक दिन पहले ही यानी कि दशमी तिथि से ही शुरू कर दिया जाता है।

भगवान विष्‍णु को पीतांबरधारी माना गया है, इसलिए उनकी पूजा में पीले रंग का खास ध्‍यान रखा जाता है। पीले रंग के वस्‍त्र पहनकर, पीले फूल, पीले फल और पीली मिष्‍ठान के साथ श्रीहरि की पूजा करें। लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर विष्‍णु भगवान की मूर्ति स्‍थापित करें और पंचामृत से स्‍नान कराएं और उसके बाद पीले फूल, पीले चावल और फल अर्पित करें। सभी सामिग्री अर्पित करने के बाद एकादशी की कथा का पठन करें और उसके बाद ओउम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

सबसे अंत में श्रीहरि की आरती करने के बाद पूजा का समापन करें। पूरे दिन सच्‍ची श्रद्धा के साथ व्रत करके शाम के पहर में स्‍नान करके फिर से भगवान की पूजा करें। अगले दिन द्वादशी तिथि में व्रत का पारण करें। इस विधि के साथ व्रत करने और पूजा करने से आपको निर्जला एकादशी व्रत का संपूर्ण फल प्राप्‍त होगा और ईश्‍वर आपसे प्रसन्‍न होंगे।

Hindu Panchang, Ekadashi , 31st May, Shah Times,शाह टाइम्स

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर