गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

फेसबुक पर पीएम मोदी और सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

None 2025-03-11 16:37:44
फेसबुक पर पीएम मोदी और सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मेरठ के एक युवक ने अपने फेसबुक पर पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल खराब करने की कोशिश की। आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भाजपा नेताओं ने अधिकारियों के साथ हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने देर रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है।

(शाह टाइम्स) मेरठ उत्तर प्रदेश; के मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा डिग्गी निवासी एक व्यक्ति ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। जैसे ही इसकी जानकारी भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों को हुई। उन्होंने रेलवे रोड थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुआ प्रदर्शन
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रेलवे रोड थाने पहुंच गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। भाजपा नेता व व्यापारी संगठन के अजय गुप्ता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी नवाब कुरैशी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर थाने ले आई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा कुछ हद तक शांत हुआ।

तस्वीर पर की थी अभद्र टिप्पणी
आरोपी नवाब कुरैशी पर आरोप है कि उसने अपनी फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व अमित शाह की तस्वीर पर अभद्र टिप्पणी की थी। यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं व हिंदू संगठनों में गुस्सा फैल गया रेलवे रोड थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है और ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करेगी।

https://shahtimesnews.com/assam-assam-will-send-its-satellite-first-state-to-send-its-own-satellite/

आरोपी को किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ सकता है महंगा एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर गणमान्य लोगों के खिलाफ टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने जनता से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी संवेदनशील मुद्दा या भड़काऊ पोस्ट न डालें जिससे जनता की भावनाएं आहत हों। ऐसी किसी भी पोस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर