गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

Adani Wilmar का मुनाफा 60 फीसदी घटा

Shah Times 2023-05-03 19:18:17
Adani Wilmar का मुनाफा 60 फीसदी घटा

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स) । अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अडानी विल्मर (Adani Wilmar) ने बुधवार को चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है।

अडानी विल्मर (Adani Wilmar) ने मार्च तिमाही में 93.6 करोड़ रुपये का Consolidated PAT (Profit after Tax) दर्ज किया है। कंपनी के consolidated net profit में सालाना बुनियाद पर 60 फीसदी की गिरावट आई है। यह पहले 243.3 करोड़ रुपये था।

अमेरिका की शरणार्थियों की अस्थायी नागरिकता को नवीनीकृत करने की योजना

FY 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी का Consolidated Revenue 7 फीसदी गिरकर 13,873 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 14,917.3 करोड़ रुपये था। Edible Oils की कीमतों में गिरावट के चलते रेवेन्यू में यह कमी आई है।

अडानी विल्मर (Adani Wilmar) ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, 'FY 2023 के दौरान कंपनी की सेल्स 50 लाख मिट्रिक टन को पार कर गई। सिर्फ दो सालों में फूड सेगमेंट ने अपनी बिक्री डबल की है। साल की समाप्ति पर यह 4,000 करोड़ से अधिक रही। गेहूं के आटे और चावल की बिक्री 1,000 करोड़ रुपये से पार चली गई है।' खाद्य तेल की ब्रैंडेड कैटेगरी की वॉल्यूम में वित्त वर्ष 2023 में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साल के दौरान सेगमेंट की कुल वॉल्यूम में 3 फीसदी सालाना की बढ़ोतरी हुई है।

अडानी विल्मर शेयर (Adani Wilmar Share) बुधवार दोपहर 4.66 फीसदी या 19.35 रुपये गिरकर 396.15 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। कारोबार के दौरान यह शेयर न्यूनतम 390.10 रुपये तक गया था। अडानी विल्मर के शेयर का 52 वीक हाई 841.90 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो लेवल 327 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप बीएसई पर 51,447.78 करोड़ रुपये था।

इससे पहले मंगलवार को अडानी टोटल गैस का रिजल्ट जारी हुआ था। चौथी तिमाही में अडानी टोटल गैस के मुनाफे में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, चौथी तिमाही में कंपनी का consolidated revenue from operations 10.2 फीसदी बढ़कर 1,114.8 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, अडानी टोटल गैस के शेयर में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर 3.72 फीसदी या 35.65 अंक गिरकर 923 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

Bussines Economy Adani Wilmar Shah Times शाह टाइम्स

ADVERTISEMENT
Shah Times

Shah Times

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर