सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, पहुंचे केंद्रीय मन्त्री

None 2024-02-11 12:25:10
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, पहुंचे केंद्रीय मन्त्री

मुजफ्फरनगर/मोरना (अमजद अली) । भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा शुकतीर्थ में किया जायेगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे। सोमवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों को अन्तिम रूप देने में जुटा हुआ है।रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने शुकतीर्थ में पहुँच कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। वहीँ मुख्यमंत्री के द्वारा किसान संवाद को लेकर फ़िरोजपुर के ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है।

रविवार को शुकतीर्थ पहुँचे अधिकारियों ने हेलीपेड पर पहुंचकर आसपास के स्थानों का गहनता से निरीक्षण किया। श्मशान घाट के बराबर मेला स्थल पर दो हेलीपैड बनाये जा रहे हैं।अधिकारियों ने शुकतीर्थ के मार्ग की सुरक्षा व स्वच्छता का जायज़ा लिया। तथा सभास्थल व गांव फ़िरोजपुर में जाकर व्यवस्था कार्यों का जायज़ा लिया।

मोरना मार्ग पर सभास्थल पर बड़े पंडाल की तैयारी

मुख्यमंत्री जिस स्थान पर गत 22 जुलाई को सम्बोधित किये थे। उसी स्थान पर पुनः बड़ा पण्डाल लगाया गया है। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय मन्त्री अमित राठी ने बताया कि 20 हज़ार व्यक्तियों की व्यवस्था पण्डाल में की गयी है।

फिरोजपुर के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल

फिरोजपुर गांव मे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गाँव मे त्यौहार सरीखा माहौल दिखाई पड़ता है। ग्रामीण एक दूसरे को मुख्यमंत्री आगमन की बधाई दे रहे हैं। ग्रामीणों के रिश्तेदार परिचित गाँव मे अपनो के घर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री की झलक पाकर दर्शन को आतुर ग्रामीण रास्तों में पलक पावड़े बिछाने को बेताब हैं। मुख्यमंत्री किसान प्रमोद बालियान के आवास पर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। प्रमोद बालियान के आवास पर अधिकारियों का डेरा है।तो ग्रामीणों का कौतूहल बढ़ता जा रहा है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

चौथी बार शुकतीर्थ का दर्शन करने आयेंगे योगी

अध्यात्म और आस्था का केन्द्र श्रीमदभागवत की उदगम स्थली के दिव्य प्रसाद का दिव्य आकर्षण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बार बार धर्मनगरी की ओर खींचता दिखाई पड़ता है। मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ का यह तीसरा कार्यक्रम होगा इसके पूर्व वह बीते 22 जुलाई 2023 को शुकतीर्थ आये थे। इसके पूर्व वह 14 जुलाई 2019 को वह स्वामी कल्याण देव महाराज की पुण्यतिथि पर शुकदेव आश्रम में आ चुके हैं। साथ ही मुख्यमंत्री बनने के पूर्व वह 3 सितम्बर 2016 को हनुमन्तधाम में आयोजित कार्यक्रम में कार द्वारा पहुंचे थे।सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप तीसरा व कुल चौथा आगमन होगा।

केंद्रीय मंत्री पहुंचे शुकतीर्थ

केन्दीय मंत्री डॉ.संजीव बालियान सहित जिला पँचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल,जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह,क्षेत्रीय मन्त्री अमित राठी व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत आदि द्वारा शुकदेव सिटी में मीटिंग की जा रही है ।जिसमे सोमवार के कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की जा रही है।

#ShahTimes

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर