शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लंबे इंतजार के बाद आखिरी दिन भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

None 2023-10-29 14:04:51
लंबे इंतजार के बाद आखिरी दिन भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (MP Upcoming assembly elections),के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन सोमवार के पहले आज, भारतीय जनता पार्टी ने विदिशा और गुना विधानसभा सीट (Vidisha and Guna assembly seat) के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।

भाजपा ने विदिशा से मुकेश टंडन (Mukesh Tandon) और गुना (अजा) से पन्नालाल शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने टंडन को ही मैदान में उतारा था, लेकिन वे कांग्रेस (Congress) के शशांक भार्गव (Shashank Bhargava) से चुनाव हार गए थे। टंडन का इस बार भी मुकाबला भार्गव (Bhargava) से ही होगा। कांग्रेस (Congress) उनके नाम की पहले ही घोषणा कर चुकी है।

वहीं गुना सीट से पार्टी ने पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य (Pannalal Shakya) पर दांव खेला है। गुना से वर्तमान में भाजपा के गोपीलाल जाटव विधायक हैं। उनके स्थान पर इस बार शाक्य पर भरोसा जताया गया है। शाक्य का मुकाबला कांग्रेस (Congress) के पंकज कनेरिया से होगा।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

भाजपा इसके पहले 230 विधानसभा क्षेत्रों में से 228 पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। इन दोनों शेष सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का लंबे समय से सभी को इंतजार था। कांग्रेस (Congress) पहले ही दो सूचियों के माध्यम से अपने सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है।

प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन दाखिले की कल अंतिम तिथि है।

https://shahtimesnews.com/congress-took-away-the-political-land-of-sp-company-in-up/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर