शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आखिर बरसात में किन फलों का सेवन करने से सेहत को हो सकता है नुकसान?

None 2025-07-17 19:14:48
आखिर बरसात में किन फलों का सेवन करने से सेहत को हो सकता है नुकसान?
आखिर बरसात में किन फलों का सेवन करने से सेहत को हो सकता है नुकसान? बरसात का मौसम लोगों बेहद पसंद आता है क्योंकि इस मौसम में ठंडी हवाएं बारिश और बहुत ज्यादा हरियाली होती है। लेकिन यह कहना भी गलत नहीं होगा कि यह मौसम अपने साथ कई सारी बीमारियां लेकर आता है। इसलिए हमें इस मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखना और ज्यादा आवश्यक हो जाता है। जिसके चलते हमें अपने खान-पान पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी होता है।क्योंकि एक गलत खानपान की वजह से हम बीमारी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं की बरसात के मौसम में आखिर कौन से फलों से हमें दूरी बना लेनी चाहिए, क्योंकि इन फलों का सेवन करने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।आइए जानते हैं? फल हमारी सेहत के लिए कितने लाभदायक होते हैं यह तो सभी जानते हैं।लेकिन बरसात के मौसम में हमें कुछ फलों को नजर अंदाज करना चाहिए।क्योंकि इन फलों का सेवन करने से हमारी सेहत को नुकसान हो सकता है। दरअसल बरसात का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और हरियाली लेकर आता है और यह शरीर को राहत भी देता है, लेकिन इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी हो जाता है। मानसून के दौरान नमी और गंदगी के कारण बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपने लगते हैं और खाने-पीने की चीजों को यह जल्दी खराब करते हैं खासकर फल जिन्हें हम हेल्दी मानते हैं, ऐसे में वह फल जो जल्दी खराब हो जाते हैं उन्हें खाने से हमारे शरीर में कई प्रकार की समस्याएं हो सकती है खासकर पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे- इंफेक्शन आदि। इसलिए आइए जानते हैं कि मानसून के मौसम में किन फलों से दूरी बनाना चाहिए। बरसात के मौसम में इन फलों से बनाएं दूरी। तरबूज न खाना मानसून में तरबूज जल्दी खराब हो जाता है और इसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही, इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होने से यह पेट में एसिडिटी या डायरिया जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। अंगूर का सेवन न करना अंगूर की बाहरी लेयर पर फंगस और बैक्टीरिया जल्दी लग सकते हैं, खासकर बरसात के मौसम में। अगर इनको ठीक से साफ ना किया जाए तो इनकी वजह से पेट में इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। खीरा खाने से बचें खीरा शरीर को ठंडक देता है, इसमें पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसकी तासीर भी ठंडी होती है। ऐसे में इसका सेवन मानसून में करने से सर्दी और जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। स्ट्रॉबेरी न खाएं स्ट्रॉबेरी नमी में जल्दी खराब होती है और अक्सर इसके अंदर या ऊपर फंगस लग जाता है जो आंखों से तुरंत नजर नहीं आता। इस वजह से यह मानसून में सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। खरबूजा न खाएं खरबूजे में भी पानी की मात्रा अधिक होती है और यह जल्दी सड़ने लगता है। साथ ही, कटे हुए खरबूजे में बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ते हैं, जिससे पेट की बीमारियां हो सकती हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर