शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आखिर क्या है लड्डू का इतिहास, आइए जानते है।

None 2025-04-09 18:33:31
आखिर क्या है लड्डू का इतिहास, आइए जानते है।
आखिर क्या है लड्डू का इतिहास, आइए जानते है। जब भी घर में खुशी का माहौल होता है तो सब लड्डू मांगते है। चाहे किसी का रिज्लट आया हो या फिर शादी तय हुई हो या फिर कोई भी छोटी-बड़ी खुशियां हो सब हर मौके पर लड्डू मांगते है। लेकिन क्या आप जानते है आखिर क्या है लड्डू का इतिहास है। अगर आपका जवाब ना है तो आपको निराश होने की जरूरत नही है क्योकि आज हम आपको लड्डू के इतिहास के बारे में बताने वाले है। तो चलिए जानते है क्या है लड्डू का इतिहास।
जब भी कोई खुशखबरी मिलती है, जैसे- शादी पक्की हुई हो, बच्चे का जन्म हुआ हो या एग्जाम में टॉप किया हो, तो लोगों का सबसे पहला सवाल यही होता है कि, "लड्डू कब खिला रहे हो? गोल-मटोल, देसी घी में लिपटे, हर निवाले में मिठास भर देने वाले लड्डू आज सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि खुशियों का प्रतीक बन चुके हैं। चाहे मंदिर का प्रसाद हो या दफ्तर की पार्टी, लड्डू बिना जश्न अधूरा-सा लगता है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये लड्डू हमेशा से मिठाई नहीं थे? जी हां! दरअसल, लड्डू की शुरुआत एक दवा के रूप में हुई थी। कभी ये शरीर की ताकत बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक गोली माने जाते थे, जिन्हें मीठे रूप में गोल आकार देकर आसानी से खाया जाता था। तो आइए, जानें कि कैसे एक औषधि बन गई भारत की सबसे फेमस मिठाई।
कभी लड्डू होते सेहत का सहारा
आज हम लड्डू को मिठाई के रूप में खाते हैं, लेकिन इसकी शुरुआत एक औषधि के रूप में हुई थी। कहा जाता है कि लगभग 300 ईसा पूर्व के आसपास, प्राचीन आयुर्वेदाचार्य सुश्रुत ने जड़ी-बूटियों और औइनमें तिल, गुड़, मेथी, अदरक पाउडर, कमल बीज, शहद, और देसी घी जैसे तत्व होते थे, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ रोगों से लड़ने में भी मदद करते थे। औषधीय सामग्री को एक गोल आकार देकर अपने मरीजों को देना शुरू किया। इसका उद्देश्य था, कड़वी औषधियों को सरल रूप में देना और उन्हें मापी गई मात्रा में परोसना।
कैसे बन गए लड्डू दवा की जगह स्वादिष्ट मिठाई
कहते हैं कि कभी-कभी गलती भी आविष्कार बन जाती है। एक लोककथा के अनुसार, एक प्रशिक्षु वैद्य से औषधि में घी ज्यादा पड़ गया। जब मिश्रण ज्यादा चिपचिपा हो गया, तो उसने उसे छोटे-छोटे गोले बना दिए – और इस तरह ‘लड्डू’ जन्मा! मरीजों को इसे खाना भी आसान लगा, और वैद्यों के लिए भी इसे परोसना सरल हो गया। हमारे देश में प्रसव के बाद महिलाओं को जो खास गोंद के लड्डू दिए जाते हैं, वो भी इसी आयुर्वेदिक परंपरा का हिस्सा हैं। इन लड्डुओं में गोंद, मेवे, घी, हल्दी और मसालों का इस्तेमाल होता है, जो नई मां को ताकत देते हैं और गर्भाशय की रिकवरी में मदद करते हैं।

यात्रा और युद्ध का साथी

अगर आप सोचते हैं कि लड्डू केवल घर की रसोई तक सीमित थे, तो ऐसा नहीं है। दक्षिण भारत, खासकर चोल साम्राज्य के समय, नारियल लड्डू (नारियाल नाकरू) यात्रा और युद्ध के दौरान सैनिकों का पोषण साधन थे। ये लंबे समय तक खराब नहीं होते थे और ऊर्जा से भरपूर होते थे। इसलिए योद्धा इन्हें अपने साथ ले जाते थे।

चीनी आई और मिठास बढ़ गई

पहले के लड्डू ज्यादातर आयुर्वेदिक और कम मीठे होते थे, लेकिन जैसे-जैसे चीनी का चलन बढ़ा (खासतौर पर ब्रिटिश काल में), लड्डू में भी एक नया मोड़ आया। गुड़ की जगह सफेद चीनी ने ली और स्वाद में आई वो मिठास, जिसने लड्डू को हर उत्सव का हीरो बना दिया।

सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है लड्डू

विदेशों में बसे भारतीयों ने भी लड्डू को अपनी संस्कृति का हिस्सा बनाए रखा है। अमेरिका, कनाडा, दुबई, और यूरोप के देशों में लड्डू शादियों और त्योहारों में बड़े चाव से परोसे जाते हैं। कई फ्यूजन लड्डू जैसे “किवी-ड्रायफ्रूट लड्डू” या “प्रोटीन लड्डू” भी अब ट्रेंड में हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर