शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आखिर मराठा रिजर्वेशन क्यों हुआ उग्र?

None 2023-10-31 10:15:27
आखिर मराठा रिजर्वेशन क्यों हुआ उग्र?

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) की मांग को लेकर चल रहा शांतिपूर्ण आंदोलन सोमवार को अचानक उग्र हो गया है।
महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठा रिजर्वेशन (Maratha Reservation) को लेकर प्रदर्शनकारी सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों को भी निशाना बनाया। इसके बाद पुणे से बीड़ और लातूर जाने वाली बसों को फिलहाल रोक दिया गया है।

सोमवार को बीड में एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके (Prakash Solanke) का घर और विधायक संदीप क्षीरसागर (Sandeep Kshirsagar) के दफ्तर पर पहले पथराव किया गया, फिर आग के हवाले कर दिया गया वहां पर खड़ी दर्जनों गाड़ियों को जला दिया गया।

बीड में शरद पवार (Sharad Pawar) गुट के एनसीपी (NCP) का दफ्तर भी आग के हवाले कर दिया गया। जगह-जगह सड़कों के बीच टायर जला कर मराठा आंदोलनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों की उग्रता को देखते हुए सत्ता पक्ष के कई विधायकों और सांसदों के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। शाम होते-होते बीड में अनिश्चित काल के लिए धारा 144 लागू कर दी है। उस्मानाबाद में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने आंदोलनकारियों से शांति की अपील करते हुए कहा है कि सरकार मराठा समाज (Maratha Samaj) को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पिछले 6 दिन से आमरण अनशन कर रहे मराठा आंदोलनकारी (Maratha agitators) नेता मनोज जरांगे पाटील से अपनी सेहत का खयाल रखने और आंदोलन को हिंसक राह पर न ले जाने की अपील की है। जवाब में जरांगे पाटील ने शांति बनाए रखने की अपील के साथ ही आरोप लगाया है कि जारी हिंसा के पीछे सत्ताधारियों का ही हाथ है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही इसकी आशंका थी।

इस बीच महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) से मुलाकात की। इससे पहले दिन में एमवीए का प्रतिनिधि मंडल भी राज्यपाल से मिलने गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने आंदोलनकारियों से शांति की अपील करते हुए कहा है कि सरकार मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने पिछले 6 दिन से आमरण अनशन कर रहे मराठा आंदोलनकारी नेता मनोज जरांगे पाटील (Manoj Jarange Patil) से अपनी सेहत का खयाल रखने और आंदोलन को हिंसक राह पर न ले जाने की अपील की है। जवाब में जरांगे पाटील ने शांति बनाए रखने की अपील के साथ ही आरोप लगाया है कि जारी हिंसा के पीछे सत्ताधारियों का ही हाथ है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही इसकी आशंका थी।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

मराठा रिज़र्वेशन (Maratha Reservation) को लेकर जो अभी आंदोलन चल रहा है, महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठा लंबे समय से अपने लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं। मराठाओं के लिए ओबीसी का दर्जा मांग रहे हैं मराठाओं में जमींदारों और किसानों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं। अंदेशा है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठाओं की आबादी 33 फीसदी के आसपास है। ज्यादातर मराठा मराठी भाषी होते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि हर मराठी भाषा मराठा हो।

साल 1982 में मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) को लेकर पहली बार बड़ा आंदोलन हुआ था। 1982 में मठाड़ी नेता अन्नासाहेब पाटिल ने आर्थिक स्थिति के आधार पर मराठाओं को आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन किया था। सरकार ने उनकी मांग को नजरअंदाज किया तो उन्होंने खुदकुशी कर ली थी।

साल 2014 के चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में मराठाओं को 16% आरक्षण देने के लिए अध्यादेश लेकर आए थे। लेकिन 2014 में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन (Congress-NCP alliance) की सरकार चुनाव हार गई और बीजेपी-शिवसेना (BJP-Shiv Sena) की सरकार में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मुख्यमंत्री बने। हालांकि, नवंबर 2014 में बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने इस अध्यादेश पर रोक लगा दी।

https://shahtimesnews.com/arvind-kejriwal-is-now-in-the-clutches-of-ed/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर