गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आखिर दूध के साथ क्यों नहीं करना चाहिए नमकीन चीजों का सेवन, आइए जानते हैं?

None 2025-02-05 14:09:28
आखिर दूध के साथ क्यों नहीं करना चाहिए नमकीन चीजों का सेवन, आइए जानते हैं?

(Shah Times) ज्यादातर लोग नाश्ते में और रात को सोने से पहले दूध का सेवन करते हैं। वैसे तो दूध हमारे लिए सुपर फूड माना जाता है। क्योंकि यह हमारे शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करता है लेकिन क्या आप जानते हैं दूध के साथ नमकीन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, यह हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर दूध के साथ नमकीन चीजों का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए?

रात में सोने से पहले और सुबह नाश्ते में लोग दूध जरूर पीते हैं। असल में दूध कैल्शियम का रिच सोर्स माना जाता है। इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। बच्चों को तो खासतौर से रात में और ब्रेकफास्ट में दूध पीने के लिए दिया जाता है। लेकिन दूध के साथ कुछ लोगों की आदत होती है खाने की, जैसे नमकीन, केला सेब। सादा दूध पीना ज्यादाजर लोगों को नहीं भाता है, ऐसे में आज हम आपको यहां पर कुछ जरूरी बातें बताने वाले हैं जिसे आपको दूध पीते समय ध्यान में रखना है।

दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?

खट्टी चीजों के साथ न पिए दूध

खट्टी चीजों को दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे आपकी पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं, मसालेदार चीजों को भी नहीं खाना चाहिए। यह भी आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को वीक बनाता है। दूध के साथ स्पाइसी चीजों का कॉम्बिनेशन हार्मोन्स को बिगाड़ देता है।

नही खाना चाहिए अचार

दूध के साथ आपको आचार का भी सेवन नहीं करना चाहिए। यह फूड का बहुत ही खराब कॉम्बिनेशन है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म खराब हो सकता है। टमाटर और दूध को भी साथ में नहीं खाना चाहिए। क्योंकि टमाटर एसिडिक होता है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

हो सकती है हार्ट की समस्या

इन फूड को साथ में खाने से बीपी और हार्ट की समस्या हो सकती है। इन चीजों को साथ में खाने से सोडिम और लैक्टोस का रिएक्शन होता है। जिन लोगों को पीलिया, डायरिया और पेचिश जैसी समस्या है उन्हें तो इसे पीने से बचना चाहिए।

हल्दी के साथ करें दूध का सेवन

इसके अलावा आपको दूध में हल्दी मिलाकर पीना चाहिए। खासकर ठंड के मौसम में। इससे हाथ और पैर में झुनझुनी नहीं होती है। यह बुखार और सर्दी खांसी में बहुत आराम पहुंचाता है। तो अब से आप इन बातों को ध्यान रखते हुए दूध का सेवन करिए।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर