शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने के बाद अब मथुरा की बारी : धामी

None 2024-05-15 09:06:13
अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने के बाद अब मथुरा की बारी : धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हर कार्यकाल में कुछ अलग हुआ है, भाजपा ने श्रीराम मंदिर और धारा 370 पर किया अपना वादा पूरा किया है।

चंडीगढ़, (Shah Times)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने के बाद अब मथुरा की बारी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हर कार्यकाल में कुछ अलग हुआ है, भाजपा ने राम मंदिर और धारा 370 पर किया अपना वादा पूरा किया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने कहा कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में कई अन्य बड़ी योजनाओं पर काम होगा, इन योजनाओं को जमीन पर वास्तविक रूप देने का काम किया जाएगा और देश में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-15-may-24

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के लिए प्रचार करने पहुंचे थे और भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने ये बातें कही।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1790421287938191464?t=pBA62kxUbnxwmkG1h-bPjg&s=19

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी और 'अटक से कटक' तक लगभग सभी राज्यों में चुनावी दौरे किए हैं, लेकिन इस बार लोगों में एक अलग तरह का उत्साह दिखाई दे रहा है।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1790421287938191464?t=pBA62kxUbnxwmkG1h-bPjg&s=19

उन्होंने कहा कि इस चुनाव को अपना मानते हुए समाज का प्रत्येक वर्ग मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को आतुर है।

उन्होंने कहा कि यह लहर मोदी द्वारा 140 करोड़ लोगों के लिए दिन-रात की गई अथक मेहनत का परिणाम है। यह पिछले कुछ वर्षों में देश में सबसे अच्छी लहर है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि दोनों आप सरकारें जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आईं और अब जब अपने वादों को पूरा करने का समय आया है तो वे दूसरों पर दोषारोपण कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भगवंत मान अपने राज्य पंजाब के लोगों से कम और दिल्ली की तिहाड़ जेल में ज्यादा मिलते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। पंजाब के संसाधनों का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है।

 धामी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में श्री मोदी ने 300 सीटें मांगी थीं और जनता ने उनकी अपील को गंभीरता से लेते हुए उन्हें 300 से ज्यादा सीटें दी। लेकिन इस बार यह सिर्फ एक नारा या अपील नहीं है, बल्कि 400 से ज्यादा सीटें देने का जनता का संकल्प है और ऐतिहासिक नतीजे चंडीगढ़ सीट समेत देश की 400 से ज्यादा सीटों पर दिखाई देंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर