शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बवाल के बाद सीएम धामी पहुंचे हल्द्वानी, कहा होगी सख्त कार्रवाई

None 2024-02-09 18:44:46
बवाल के बाद सीएम धामी पहुंचे हल्द्वानी, कहा होगी सख्त कार्रवाई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हल्द्वानी में हुई हिंसा को दुखद बताते हुए सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है

नैनीताल,(Shah Times)।उत्तराखंड के हल्द्वानी में मदरसा हटाने के दौरान हुए बवाल के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम को हल्द्वानी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी पहुंच कर अधिकारियों से बातचीत की और हालात का जायजा भी लिया। साथ ही विभिन्न अस्पतालों में जाकर घायल पुलिस कर्मियों, मीडियाकर्मियों और लोगों से मिले और उनका हालचाल जाना। उनसे घटना को लेकर विस्तृत बातचीत भी की। इस दौरान उनके साथ केबिनेट मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य और कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत भी रहे।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1755932576869421475?t=aKiVIK7yJEhWlapA5NUAlA&s=19

 धामी ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि कानून अपना काम करेगा। दोषियों के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं। वीडियो फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है और साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। एक-एक दोषी को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1755913066170962247?t=EoLs2ybDRem955gSiT66mg&s=19

उन्होंने पुलिस और प्रशासन से भी पूरी जानकारी ली और सख्ती से निपटने के निर्देश दिये। इससे पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार भी हल्द्वानी का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया और देहरादून जाकर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देने की बात कही है।

गौरतलब है कि गुरुवार को हल्द्वानी के वनभूलपुरा में कथित रूप से मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। एक समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर हमला कर दिया। पत्थरबाजी के साथ ही पेट्रोल बम चलाये गये। वाहनों में आग लगा दी और स्थानीय थाना को घेर कर अधिकारियों को जलाने का प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम के दो लोगों की मौत के साथ ही कई पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी और स्थानीय लोग घायल हो गये।

 उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हल्द्वानी में हुई हिंसा को दुखद बताते हुए सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 भट्ट ने कहा कि अवैध कब्जे कर माहौल खराब करने की मंशा रखने वालों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कब्जों के समर्थन की राजनीति करने वालों को भी राज्य हित में अपना नजरिया बदलना चाहिए।

भाजपा नेता ने शुक्रवार को विभिन्न माध्यमों द्वारा मीडिया से बातचीत में हल्द्वानी वनभूलपूरा में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे असामाजिक तत्वों का दुस्साहस बताया है। उन्होंने सभी लोगों से अमन, चैन बनाने एवं कानून व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि न्यायालय के निर्देशानुसार ही राज्य में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अवैध अतिक्रमण कर, राज्य का माहौल खराब करने वालों को किसी भी तरह से बर्दाश्त करने वाली नही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वनभुलपुरा में प्रशासन, पुलिस एवं मीडिया टीम पर जिस तरह जानलेवा हमला किया, वह बेहद निंदनीय हैं। लिहाजा आरोपी आराजक तत्वों और उन्हें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष समर्थन करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सवा करोड़ लोगों को भरोसा है कि इस प्रकरण में शामिल अराजक और प्रत्येक अपराधी को सरकार कड़ा सबक सिखाएगी, ताकि भविष्य में कोई ऐसी कोशिश करने का दुस्साहस न कर सके।

उन्होंने अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही के विरोध की राजनीति करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की राय पहले से स्पष्ट है कि इस तरह के कब्जे राज्य का माहौल खराब करने और डेमोग्राफी बदलने की साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने अपनी वोट बैंक पॉलिटिक्स के चलते इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा दिया और बड़ी संख्या में बाहरी लोगों की अवैध बसावट को शह दी। लेकिन भाजपा देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने और उसकी पवित्र भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रतिबद्ध है । इसलिए न्यायालय के मार्गदर्शन में कार्यवाही की जा रही है जिसका जनता का सरकार को पूरा पूरा समर्थन है।

 भट्ट ने कहा कि इस घटना के बाद एक बात पूरी तरह स्पष्ट हो गई कि अवैध अतिक्रमण, कानून व्यवस्था और जनसांखकीय संतुलन के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। लिहाजा अब समय है कि सभी राजनैतिक दलों को राज्यहितों के संवर्धन और संरक्षण के लिए एकजुट होकर सरकार का सहयोग करें।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर