गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

विराट कोहली के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी किया टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

None 2024-06-30 09:56:05
विराट कोहली के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी किया टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक फाइनल में हराकर विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि वह वनडे और टेस्ट खेलना जारी रखेंगे।

New Delhi,(Shah Times)। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। उन्होंने विराट कोहली के संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। संन्यास का एलान करते हुए रोहित ने कहा कि इससे बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता। उन्होंने कहा- मैं इस ट्रॉफी और टी20 विश्व कप जीतने के लिए बेताब था। मैं इसे जीतना चाहता था और अब ऐसा हो गया है। खुश हूं कि इस बार हम कामयाब रहे हैं।

रोहित ने कहा कि वह टेस्ट और वनडे प्रारूपों में भारत के लिए खेलते रहेंगे, लेकिन वह सबसे छोटे फॉर्मेट से पीछे हट रहे हैं। रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत के ऐतिहासिक दूसरे टी20 विश्व कप खिताब का जश्न मनाते हुए कहा, 'अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता।’

यह निर्णय रोहित के T20I करियर के लिए एक उपयुक्त अंत का प्रतीक है, क्योंकि उन्होंने इसे 2007 में टी20 विश्व कप जीत के साथ शुरू किया था और टी20 विश्व कप जीतने के साथ ही इसका अंत किया। इन 17 वर्षों में रोहित एक बल्लेबाज के रूप में अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचे। उन्होंने 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए। इस प्रारूप में उनके पांच शतक किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक हैं। इसके अलावा उनके नाम 32 अर्धशतक भी हैं। हालांकि, वह आईपीएल खेलते रहेंगे और वनडे-टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करते रहेंगे।

रोहित ने कहा- यह मेरा आखिरी मैच भी था। जब से मैंने इस प्रारूप को खेलना शुरू किया है तब से मैंने इसका आनंद लिया है। मुझे इसका हर पल पसंद आया है। मैं यही चाहता था। मैं कप जीतना चाहता था।' हिटमैन के इस बयान के बाद मीडिया ने भी तालियों से उन्हें बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया।

37 वर्षीय रोहित ने 2022 टी20 विश्व कप में भी भारत का नेतृत्व किया था, जहां टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गई थी। एक साल बाद उनके नेतृत्व में भारत अपने घर पर 50 ओवर के विश्व कप के फाइनल में पहुंचा, लेकिन अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने हार गई।

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात करें तो पहले नंबर पर विराट और दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। विराट ने टी20 विश्व कप में 35 मैचों में 58.72 के औसत और 128.81 के स्ट्राइक रेट से 1292 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 अर्धशतक लगाए। नाबाद 89 रन टी20 विश्व कप में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। वहीं, रोहित ने टी20 विश्व कप के 47 मैचों में 34.85 की औसत और 133.04 के स्ट्राइक रेट से 1220 रन बनाए। इनमें 12 अर्धशतक शामिल हैं। 92 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। विराट ने टी20 विश्व कप में 111 चौके और 35 छक्के लगाए हैं, जबकि रोहित ने टी20 विश्व कप में 115 चौके और 50 छक्के जड़े हैं। रोहित 2007 से अब तक हर टी20 विश्व कप खेलने वाले भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर