गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एडन मार्करम ने ठोका वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक, जाने किसका तोड़ा रिकॉर्ड

None 2023-10-07 20:20:41
एडन मार्करम ने ठोका वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक, जाने किसका तोड़ा रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीकी के स्टाइलिश बल्लेबाज एडन मार्करम ने वनडे विश्व कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी (fastest century in ODI world cup) ठोक दी है।

Written by Nasir Rana
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी के स्टाइलिश बल्लेबाज एडन मार्करम ने वनडे विश्व कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी (fastest century in ODI world cup) ठोक दी है। श्रीलंका के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में उनके बल्ले से 49 गेंद में यह शतक निकला। इसी के साथ उन्होंने आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन के 50 गेंद में लगाए गए शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो उन्होंने 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। मार्करम ने 54 गेंद में 106 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 14 चौके और तीन छक्के निकले। 196.3 की तूफानी स्ट्राइक से उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर दिया।


मार्करम जब बल्लेबाजी करने आए तो स्कोरबोर्ड पर साउथ अफ्रीका ने 31 ओवर में ही 214 रन बना लिए थे। क्विंटन डिकॉक अपना पहला वर्ल्ड कप शतक बनाकर पवेलियन लौटे तो मार्करम को पराक्रम दिखाने का मौका मिला। अपने जोड़ीदार रासी वैन डर डुसें के साथ मिलकर उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजी की धुनाई शुरू की। इस बीच रासी के बल्ले से वर्ल्ड कप इतिहास का 200वां शतक निकला। वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का भी नाम शामिल हैं। मार्करम ने उन्हें भी पछाड़ा।

एकदिवसीय विश्व कप के (5) पांच सबसे तेज शतक
एडन मार्करम, 49 गेंद, (SA) vs SL- 2023 वर्ल्ड कप
केविन ओब्रायन, 50 गेंद, (IRE) vs ENG- 2011 वर्ल्ड कप
ग्लेन मैक्सवेल, 51 गेंद, (AUS) बनाम श्रीलंका- 2015 वर्ल्ड कप
एबी डिविलियर्स, 52 गेंद, (SA) vs WI- 2015 वर्ल्ड कप
इयोन मोर्गन, 57 गेंद, (ENG) vs AFG- 2019 वर्ल्ड कप

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर