गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

None 2025-02-06 16:26:52
वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

शिवपुरी (शाह टाइम्स) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर विकासखंड के पपरेदु गांव के पास वायुसेना का लड़ाकू विमान आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

इस लड़ाकू विमान ने दिन में ग्वालियर स्थित वायुसेना के हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यह दुर्घटनाग्रस्त होकर ग्वालियर संभाग के शिवपुरी जिले में एक खेत में गिर गया। इससे पहले दोनों पायलट पैराशूट की मदद से विमान से कूदने में सफल रहे। विमान का मलबा खेत में बिखर गया और उसमें आग लग गई। यह विमान मिराज बताया जा रहा है। इस क्षेत्र में लड़ाकू विमान अक्सर प्रशिक्षण उड़ानों पर रहते हैं।

शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने बताया कि शिवपुरी जिले के नरवर विकासखंड के पपरेदु गांव में वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले दोनों पायलट पैराशूट के जरिए कूद गए और दोनों सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर