गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

अखिलेश ने साबित किया अराजकता उनकी पार्टी की पहली पसंद

None • 2023-10-11 16:25:25
अखिलेश ने साबित किया अराजकता उनकी पार्टी की पहली पसंद

जेपीएनआईसी के गेट को फांद कर अखिलेश यादव ने आज यह साबित कर दिया है कि अराजकता उनकी पार्टी की पहली पसंद

लखनऊ । यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने बुधवार को कहा कि सील किये गये जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) के गेट को फांद कर समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज यह साबित कर दिया है कि अराजकता उनकी पार्टी की पहली पसंद है।

ब्रजेश पाठक ने यहां कहा कि लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा सील किये गये जेपीएनआईसी के गेट को सपा अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ फांदा और जयप्रकाश नारायण (Jaiprakash Narayan) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे एक बार फिर साबित हो गया है कि सपा के लोग कानून व्यवस्था का पालन नहीं करते और उन्हे अराजकता पसंद है।

उन्होने तंज कसा कि सपा अध्यक्ष को यदि कूदना इतना पसंद है तो उन्हे हाल ही में संपन्न हुये एशियाई खेलों में भाग लेना चाहिये था ताकि वह देश के लिये कुछ मेडल ला पाते।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

गौरतलब है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण (Jaiprakash Narayan) की जयंती के अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज गोमतीनगर स्थित जेपीएनआईसी के गेट को फांद कर लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। सपा का कहना है कि उन्होने प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिये लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को पत्र लिखा था मगर उन्हे सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुये अनुमति नहीं दी गयी।

इससे पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर अनुमति प्रदान नहीं करने के फैसले की भर्त्सना करते हुये एक्स पर पोस्ट किया “ महान समाजवादी विचारक, सामाजिक न्याय के प्रबल प्रवक्ता लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी (Jaiprakash Narayan) की जयंती पर अब क्या सपा को माल्यार्पण करने से रोकने के लिए ये टिन की चद्दरें लगाकर जेपीएनआईसी का रास्ता रोका जा रहा है। सच ये है कि भाजपा लोकनायक जयप्रकाश जी के भ्रष्टाचार, बेकारी-बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ छेड़े गये आंदोलन की स्मृति को दोहराने से डर रही है क्योंकि भाजपा के राज में तो भ्रष्टाचार, बेकारी-बेरोज़गारी और महंगाई तब से कई गुना ज़्यादा है।’’

उन्होने कहा “ अब क्या माल्यार्पण के लिए भी जयप्रकाश नारायण जी (Jaiprakash Narayan) की तरह ‘सम्पूर्ण क्रान्ति’ का आह्वान करना पड़ेगा। अगर भाजपा को यही मंज़ूर है तो यही सही।”

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर