गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अखिलेश यादव ने योगी के बयान "अगर हम बांटेंगे तो कट जाएंगे" पर नाराजगी जताई

None 2024-08-26 22:12:35
अखिलेश यादव ने योगी के बयान "अगर हम बांटेंगे तो कट जाएंगे" पर नाराजगी जताई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा जिम्मेदार लोगों का काम लोगों को डर से बचाना है, डर फैलाना नहीं 

लखनऊ,(Shah Times ) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान "अगर हम बांटेंगे तो कट जाएंगे" पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों का काम खौफ से बचाना है, खौफ फैलाना नहीं।

सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जिम्मेदार लोगों का काम डर से बचाना है, डर फैलाना नहीं। अगर ये किसी के निजी विचार हैं तो गलत हैं और अगर ये उनकी पार्टी के हैं तो और भी गलत हैं। भाजपा राज में पैदा हुए इस डर के माहौल में डबल इंजन कहीं जाकर छिप गया है क्या?"

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1828045027072786578?t=r1Mp5VySnyTXc-72892_gw&s=19

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "राष्ट्र से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र तभी मजबूत होगा जब हम सब एकजुट होंगे। अगर हम बंटेंगे तो कट जाएंगे। आपने बांग्लादेश में देखा है, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। हम एकजुट रहेंगे, नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि के शिखर पर पहुंचेंगे।" 

 उन्होंने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर को नमन करते हुए उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि यह प्रतिमा 10 वर्षों से मेरा इंतजार कर रही थी। उनका आशीर्वाद मुझ पर आया। मुझे यहां आने का अवसर तब मिला जब कृष्ण कन्हैया का जन्म हो रहा है। हम आगरा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।"

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर