गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

उत्तर प्रदेश में भाजपा हारेगी तो देश से हटेगी : अखिलेश यादव

None 2023-12-30 11:22:34
उत्तर प्रदेश में भाजपा हारेगी तो देश से हटेगी : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections) में उत्तर प्रदेश (UP) की सबसे बड़ी भूमिका होगी। प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करेगी। उत्तर प्रदेश (UP) में भाजपा हारेगी तो देश से हटेगी। समाजवादियों ने नारा दिया है 80 हराओ, भाजपा हटाओ। समाजवादी पार्टी इसी नारे को लक्ष्य मान कर काम कर रही है।

आजमगढ़ (Azamgarh) के एक दिवसीय दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (SP) का पीडीए भाजपा के एनडीए को हरायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों से आय दोगुनी करने और नौजवानों को नौकरी देने का झूठा वादा किया था। केन्द्र की दस वर्ष की भाजपा सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि उसने कितने नौजवानों को नौकरी दी।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अखबारों में विज्ञापन दिया कि ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट (Global Investment Summit) में 40 लाख करोड़ का एमओयू हुआ। विधानसभा में भी एमओयू होने की घोषणा की, लेकिन दो साल में अभी तक किसी जिले में कोई कारखाना लगता नहीं दिखाई दिया है। किसी भी नौजवान को रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) की नोटबंदी की नीति पूरी तरह से फेल रही है। नोटबंदी (demonetization) भाजपा सरकार (BJP government) की विफलता है। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के धान की खरीद नहीं हुई। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हुआ। आलू किसान संकट में है। किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) सामाजिक न्याय की विरोधी है। जातीय जनगणना की विरोधी है। बिना जातीय जनगणना (caste census) सामाजिक न्याय नहीं मिल सकता। भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस जीरो हो चुका है। उत्तर प्र्रदेश (UP) की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सबसे ज्यादा अन्याय बेटियों, माताओं, बहनों के साथ उत्तर प्रदेश (UP) में हो रहा है। एनसीआरबी (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार जबसे केन्द्र में भाजपा सरकार आयी है देश में एक लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा फिर आ गयी तो लोगों के वोट डालने का अधिकार भी छीन लेगी। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) में भाजपा को हरायेगा।

https://shahtimesnews.com/bloodshed-in-the-fight-for-supremacy-6-dead/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर