शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बिलकिस बानो मामले में तमाम 11 मुजरिमों ने देर रात किया सरेंडर

None 2024-01-22 15:10:07
बिलकिस बानो मामले में तमाम 11 मुजरिमों ने देर रात किया सरेंडर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुजरात सरकार द्वारा दी गई छूट को रद्द करने के बाद मुजरिमों को 21 जनवरी तक जेल में पेश होने का आदेश दिया गया था

गोधरा,(Shah Times)।सुप्रीम कोर्ट के हुक्म के बाद बिलकिस बानो मामले के तमाम 11 मुजरिमों ने इतवार देर रात कड़ी पुलिस निगरानी में गोधरा उप जेल में सरेंडर  कर दिया।

    बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुजरात सरकार द्वारा दी गई छूट को रद्द करने के बाद मुजरिमों को 21 जनवरी तक जेल में पेश होने का आदेश दिया गया था.  सभी 11 दोषी दो निजी वाहनों से रात 11:30 बजे सिंगवाड रंधिकपुर से गोधरा उप जेल पहुंचे और सरेंडर कर दिया।

  कल क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर एनएल देसाई ने बताया, ''सभी 11 मुजरिमों ने इतवार देर रात जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया है।

  बता दें कि 8 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने हाई-प्रोफाइल मामले में 11 मुजरिमों को गुजरात सरकार द्वारा दी गई छूट रद्द कर दी थी, जबकि राज्य को एक मुजरिम के साथ मिलीभगत करने और अपने विवेक का दुरुपयोग करने के लिए फटकार लगाई थी।

  कोर्ट ने 2022 में स्वतंत्रता दिवस पर समय से पहले रिहा किए गए मुजरिमों को दो हफ्ते के भीतर जेल लौटने का हुक्म दिया था।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर