गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मूसलाधार बारिश की वजह से सभी स्कूल कॉलेज बंद

None 2023-08-14 12:32:01
मूसलाधार बारिश की वजह से सभी स्कूल कॉलेज बंद

सोलन। भारत (India) के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर मूसलाधार बारिश से रोजाना की जिंदगी मुतासिर हो गई है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आसमान से मूसलाधार की बारिश हो रही है। इससे राज्‍य की नदियां उफान पर हैं। लगातार बारिश की वजह से राज्य में एहतियातन सभी स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। शिमला-धर्मशाला (Shimla-Dharamshala) समेत करीब 500 सड़कों पर आवाजाही भूस्खलन की वजह से बंद है इस बीच हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन (solan) की ममलीक के धायावला गाँव में बादल फट गया है।

सोलन के डीसी मनमोहन शर्मा (Manmohan Sharma) के मुताबिक, बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 का रेस्क्यू किया गया है। उन्‍होंने बताया कि ये हादसा देर रात हुआ है। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से राज्य में एहतियातन सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि भारी बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फ़ैसला लिया है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आसमान से आफत की बारिश हो रही है। इससे राज्‍य की नदियां उफान पर हैं। लगातार बारिश की वजह से राज्य में एहतियातन सभी स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। शिमला-धर्मशाला (Shimla-Dharamshala) समेत करीब 500 सड़कों पर आवाजाही भूस्खलन की वजह से बंद है। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन वाले इलाक़ों में नहीं जाने की अपील की गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज 14 अगस्त को बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

सीएम के हुक्म पर शिक्षा सचिव ने सभी सरकारी, निजी स्कूलों, कॉलेजों को 14 अगस्त को बंद रखने की अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ने जिलों में भारी बारिश से हो रहे नुकसान की फीडबैक सभी डीसी से ली। उन्होंने सड़क मार्गों के बंद होने की जानकारी भी हासिल की। भूस्खलन और मकानों के क्षतिग्रस्त के कारण हुए नुकसान के बारे में भी उन्होंने जाना। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, गृह सचिव के साथ ही सभी डीसी को निर्देश दिए हैं कि भारी बरसात के कारण बने हालात पर पूरी नजर बनाए रखें। प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहे और सड़क मार्ग, बिजली, पानी की व्यवस्था सुचारू बनाए रखें।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर