सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में सभी दोषी गिरफ्तार, बीजेपी की टीम बेलगावी पहुंची

None 2023-12-16 15:27:34
महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में सभी दोषी गिरफ्तार, बीजेपी की टीम बेलगावी पहुंची

बेलगावी । कर्नाटक (Karnataka) के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने शनिवार को कहा कि एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

शिवकुमार (Shivakumar) ने यहां मीडिया से कहा, “घटना की जानकारी मिलते ही हमारी सरकार हरकत में आ गई। हमने सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों को बचाने का कोई सवाल ही नहीं है। कानून अपना काम करेगा।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश भर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस संबंध में शुक्रवार को कर्नाटक (Karnataka) की कांग्रेस सरकार को नोटिस भेजा और बेलगावी जिले में अपनी तथ्यान्वेषी टीम भेजने का फैसला किया। एनएचआरसी ने कांग्रेस सरकार से मामले में की गई कार्रवाई पर चार सप्ताह के भीतर एक रिपोर्ट सौंपने को भी कहा।

भाजपा की पांच सदस्यीय तथ्यान्वेषी टीम कर्नाटक (Karnataka) में बेलगावाी जिले के न्यू वंटामुरी गांव में एक आदिवासी महिला के साथ मारपीट करने और उसे नग्न घुमाने के मामले में विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए शनिवार को यहां पहुंची।

तथ्यान्वेषी टीम में भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, सुनीता दुग्गल, रंजीता कोली, लॉकेट चटर्जी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव आशा लाकड़ा शामिल हैं। उन्होंने मामले से जुड़ी जानकारी जुटा ली है। टीम न सिर्फ पीड़िता से मुलाकात करेगी बल्कि घटना के बारे में विस्तृत जानकारी भी लेगी।

इस अवसर पर भाजपा सांसद मंगला अंगड़ी, जिला भाजपा अध्यक्ष संजय पाटिल, अनिल बेनाके और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। ग्यारह दिसंबर को महिला का बेटा इस भयावह और शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी परिवार की लड़की के साथ भाग गया था, जिसके बाद महिला को कथित तौर पर उसके घर से निकाल कर उसे निर्वस्त्र घुमाया गया और बिजली के खंभे से बांध दिया गया।

जिला पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, और कई फरार हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने कहा कि सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

कर्नाटक उच्च न्यायालय (Karnataka High Court) ने यह भी कहा कि यह घटना महाभारत में द्रौपदी के अपमान से भी बदतर थी। भगवान कृष्ण द्रौपदी की रक्षा के लिए आए, लेकिन बेलगावी घटना में आदिवासी महिला की रक्षा के लिए कोई नहीं आया। भाजपा ने कांग्रेस सरकार द्वारा मामले को ठीक से नहीं संभालने के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस संबंध में कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार की आलोचना की है। नड्डा ने एक बयान में कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध नियमित अंतराल पर हो रहे हैं।

यह ऐसे अपराधों से निपटने में देश भर में कांग्रेस सरकारों के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को भी उजागर करता है। सीतारमण ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''कांंग्रेस में एससी और एसटी के लिए कोई 'न्याय' नहीं है। कर्नाटक के बेलगावी में हाल की घटना उसी श्रेणी में आती है, जिस श्रेणी में उनके खिलाफ बार-बार होने वाले अत्याचार हैं। कांग्रेस के लिए दलित सिर्फ एक वोट बैंक हैं।”

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने बेलगावी घटना से राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश के लिए नड्डा की आलोचना की। सिद्दारमैया आरोप लगाया कि भाजपा बेलगावी घटना का इस्तेमाल कांग्रेस सरकार को राजनीतिक रूप से निशाना बनाने के लिए कर रही है। उन्होंने नड्डा को भाजपा शासन में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के बारे में भी याद दिलाया।

https://shahtimesnews.com/debina-banerjees-aerial-yoga-avatar-is-the-inspiration-you-need-to-get-fit/

#ShahTimes

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर