गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

प्राइवेट स्कूलों में फीस के नाम पर लूटपाट का इल्ज़ाम

None 2024-07-10 15:46:03
प्राइवेट स्कूलों में फीस के नाम पर लूटपाट का इल्ज़ाम

प्रदेश भर के अधिकांश नामी-गिरामी प्राइवेट स्कूल लेट फीस के नाम पर जुर्माना वसूलते हैं

देहरादून, (Shah Times)। उत्तराखंड के देहरादून जनपद के विकासनगर में बुधवार को जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निजी विद्यालयों में मनमानी फीस के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिला अधिकारी विनोद कुमार को सौंपा।

मोर्चा अध्यक्ष पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि वैसे तो प्रदेश भर के अधिकांश नामी-गिरामी प्राइवेट स्कूल लेट फीस के नाम पर जुर्माना वसूलते हैं, लेकिन डीपीएसजी नामक प्राइवेट स्कूल्स लेट फीस के नाम पर 50 प्रतिदिन एवं एक माह की अवधि के पश्चात, अतिरिक्त जुर्माना 5000 वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस खुली लूट की ओर अधिकारियों का ध्यान बिल्कुल नहीं है। अभिभावक डर के कारण आवाज नहीं उठा पाते। जिसका भरपूर फायदा ये लूटपाट केंद्र बन चुके प्राइवेट स्कूल्स उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूल स्वामियों की संवेदनाएं बिल्कुल मर चुकी हैं। लेट फीस लेने के मामले में अन्य नामी- गिरामी स्कूल भी पीछे नहीं हैं।

पूर्व राज्यमंत्री नेगी ने कहा कि मध्यम वर्गीय व गरीब अभिभावक अपना पेट काटकर अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाने के उद्देश्य से इन प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ाते हैं, लेकिन किसी कारण यथा बीमारी, दुर्घटना, रोजगार में मंदी, शादी- विवाह इत्यादि आकस्मिक खर्चों की वजह से फीस जमा करने में थोड़ा -बहुत देर कर देते हैं। जिसका फायदा उठाना ये प्राइवेट विद्यालय बखूबी जानते हैं। उन्होंने हैरानी जताई कि ये विद्यालय एडवांस में दो-तीन माह की फीस जमा करवा लेते हैं। जिस पर कोई अलग से ब्याज व पारितोषिक नहीं देते, लेकिन दो दिन भी फीस लेट हो जाए तो जुर्माना वसूल लेते हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री और संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि इसका संज्ञान लें, वरना आर -पार की लड़ाई होगी।

प्रदर्शन में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद असद, सलीम मुजीबुर रहमान, एम ए सिद्दीकी, अशोक चंडोक, आर.पी. सेमवाल, गुरचरण सिंह, विक्रम पाल, सायरा बानो, रूपचंद,प्रवीण शर्मा पिन्नी, सुधीर गौड, सरोज गांधी, नरेंद्र तोमर,भीम सिंह बिष्ट, गौरी रावत, राजू चौधरी, टीटू अग्रवाल, एसएन शर्मा, दीपांशु अग्रवाल, विनोद जैन, जगदीश रावत, दीपक अग्रवाल, नानक सिंह, निशा खातून निशा ,संजय गुप्ता, पंकज कुमार, बॉबी गुप्ता, शकील अहमद, अनिसुर रहमान, नरेश ठाकुर, भजन सिंह नेगी, विनय सजवान, नरेंद्र तोमर, प्रमोद शर्मा, परवीन,प्रवीण कुमार, खुर्शीद, गौरव लोधा, सुमन लता, बृजभूषण,चौ. मामराज, नितिन प्रधान, धर्म सिंह चौधरी, जयपाल सिंह, सतीश सेमवाल, मनीष नेगी, नजराना, शकील, श्रवण गर्ग, सलीम मिर्जा, विनोद टाइट्स, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर