गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बादाम वाला दूध हमारी सेहत के लिए होता है फायदेमंद?

None 2025-11-08 18:59:51
बादाम वाला दूध हमारी सेहत के लिए होता है फायदेमंद?
बादाम वाला दूध हमारी सेहत के लिए होता है फायदेमंद? दूध को यदि संपूर्ण आहार कहा जाए तो यह बिल्कुल ग़लत नहीं होगा, क्योंकि दूध एक के रूप में गिना जाता है। दूध का सेवन करने से हमारी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है साथ ही इससे थकान और कमजोरी भी दूर होती है। बच्चे हो या बड़े दूध सभी के लिए जरूरी होता है लेकिन दूध के साथ अगर ड्राई फ्रूटस का सेवन किया जाए तो सेहत के लिए यह और भी फायदेमंद होता है। खासतौर पर अगर दूध के साथ भिगोया हुआ किशमिश और बादाम खाया जाए तो इसके कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी और हेल्दी फैट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। किशमिश में विटामिन और फाइबर होता है, वहीं बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई और आयरन पाया जाता है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से लोगों के बीच बादाम का दूध काफी पॉपुलर हो गया है। यह कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी और फैट कम होता है। साथ ही यह विटामिन ई और कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत भी है। यह लैक्टोज इन्टॉलरेंट लोगों के लिए काफी हेल्दी होता है। बादाम का दूध पीने से होने वाले फायदे हड्डियां मजबूत होती हैं बादाम वाला दूध कैल्शियम और मैग्नीशियम का एक बेहतरीन सोर्स है, जो हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसको अपने रूटीन में शामिल करने से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए बेहतर बादाम वाले दूध में कम कैलोरी और प्रोटीन ज्यादा होता है, जो भूख को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं और एक हेल्दी के साथ एक स्वादिष्ट ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, तो बादाम वाले दूध को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें इसमें चीनी न डालें। आंखों कि हेल्थ के लिए फायदेमंद बादाम का दूध विटामिन ए का एक स्रोत है, जो एक आवश्यक पोषक तत्व है जो आपकी दृष्टि को बेहतर बनाता है। आपकी आँखों को सही दृष्टि प्रदान करने में मदद करने के साथ-साथ, विटामिन ए आपके प्रतिरक्षा तंत्र को भी बेहतर स्थिति में रखने में मदद करता है। ब्लड शुगर कंट्रोल करना अगर डायबिटीज से पीड़ित हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो भी बादाम का दूध आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है क्योंकि इसमें कार्ब्स बहुत कम होते हैं, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है। स्किन के लिए फायदेमंद बादाम में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ऐसे में स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए दूध में यह ड्राई फ्रूट्स मिलाकर पीने से त्वचा खूबसूरत और चमकदार होती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर