गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

खूबसूरती और संस्कृति के साथ-साथ अपनी पाक कला के लिए भी प्रसिद्ध है यह शहर?

None 2025-03-18 16:16:56
खूबसूरती और संस्कृति के साथ-साथ अपनी पाक कला के लिए भी प्रसिद्ध है यह शहर?
  खूबसूरती और संस्कृति के साथ-साथ अपनी पाक कला के लिए भी प्रसिद्ध है यह शहर?   उत्तर प्रदेश में बसा बनारस शहर अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए पहचाने जाने वाला शहर है। यह अपनी खूबसूरती के लिए तो प्रसिद्ध है ही साथ ही साथ यह अपनी पाक कला के लिए भी जाना जाता है। यह शहर अपना एक अलग ही इतिहास समेटे हुए हैं। तो चलिए आज हम इस शहर की कुछ प्रसिद्ध मिठाइयों के बारे में बात करने वाले हैं, जो बनारस की फेमस मिठाइयां है। गंगा नदी के तट पर बसा प्राचीन शहर वाराणसी अपनी समृद्धि संस्कृति, परंपराओं और इतिहास के लिए पहचाना जाता है। यह एक ऐसा शहर है जहां घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको सांस्कृतिक धार्मिक और ऐतिहासिक सभी तरह के स्थान देखने को मिल जाएंगे। अगर आप अध्यात्म का आनंद लेना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। अक्सर इस शहर में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती हैं।   वाराणसी जितना अपने पर्यटक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। इसे उतनी ही पहचान अपने बेहतरीन स्वाद और पाक कला के लिए मिली हुई है। यहां पर कई ऐसी प्रसिद्ध मिठाइयां मिलती हैं, जिनका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। चलिए आज आपको ऐसी ही मिठाइयों के बारे में बताते हैं। बनारस की प्रसिद्ध मिठाइयां? मलइयो यह बनारस की सबसे प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है। सर्दियों के मौसम में से बहुत पसंद किया जाता है। यह झगड़ा मिठाई दूध से तैयार होती है जिसे मथकर बनाया जाता है। केसर और इलायची के साथ को बेहतरीन बना देते हैं। इसका स्वाद और सुगंध ही है जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। मलाई लड्डू यह बहुत ही स्वादिष्ट पकवान है जिसे खाने के बाद आपका पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं भरेगा। इस गाढ़ी क्रीम और मीठे कंडेंस्ड मिल्क से तैयार किया जाता है। इस पर काजू किशमिश जैसे सूखे मेवे डाले जाते हैं। इसकी बनावट और मक्खन जैसा स्वाद इसे प्रसिद्ध बनाता है। सोहन हलवा यह बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है जो असल में एक गाढ़ा मीठा हलवा है। इसे दूध, चीनी, आटे और घी के मिश्रण से बनाया जाता है। बादाम, पिस्ता और इलायची किस बात को बढ़ाने का काम करते हैं। बनारसी कलाकंद यह दही वाले दूध से बनी एक दानेदार मिठाई होती है। इसमें वाराणसी की परंपरा की झलक देखने को मिलती है। इसमें इलायची और बारीक पिस्ता डाला जाता है, जो बहुत बेहतरीन लगता है। बनारस पेड़ा बनारस में आपको बहुत ही साधारण लेकिन स्वादिष्ट पेड़े खाने को मिलेंगे। इन्हें मावे से तैयार किया जाता है और इसमें चीनी मिलाई जाती है। इसे केसर या फिर पिस्ता से सजाया जाता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर