गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जामुन के साथ-साथ उसके बीज भी हमारी सेहत के लिए होते हैं फायदेमंद?

None 2025-06-27 18:22:35
जामुन के साथ-साथ उसके बीज भी हमारी सेहत के लिए होते हैं फायदेमंद?
जामुन के साथ-साथ उसके बीज भी हमारी सेहत के लिए होते हैं फायदेमंद? जामुन खाने में बेहद ही स्वादिष्ट और सेहतमंद फल होता है। जामुन का सेवन करने से हमारे शरीर की कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जामुन के साथ-साथ उसके बीज भी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने, दरअसल जामुन के बीज का सेवन करने से हम कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आखिर जामुन के बीज का सेवन किस प्रकार से किया जाता है, और यह हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होता है? गर्मियों में आने वाला फल जामुन किसी सुपरफूड से कम नही है। अपने खट्टे-मीठे स्वाद और जामुमी रंग के लिए जाना जाने वाला यह फल कई ऐसे स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है जो इसको सुपरफूड्स की लिस्ट में जोड़ देते हैं। जामुन सिर्फ गर्मियों में मौसम में ही कुछ महीने मिलता है और लोग इसका सेवन करना भी पसंद करते हैं। यकीनन आपने भी इस फल का सेवन किया होगा। लेकिन आपने इसको खाने के बाद इसकी गुठली का क्या किया? इसका जवाब यही होगा आपने गुठलियों को फेंक दिया होगा। लेकिन अब हम जो आपको बताने वाले हैं उसके बाद आप ये गलतियां भूलकर भी नहीं करेंगे। शायद आपको यह जाकर हैरानी होगी कि सिर्फ जामुन ही नहीं बल्कि इसके बीज भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आपको बता दें कि जामुन के बीजों का पाउडर बनाकर सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। डॉक्टर विनोद शर्मा ने जामुन की गुठली के बीजों का सेवन करने के फायदों के बारे में बताया है। आएइ जानते हैं इसका सेवन कैसे करना है। जामुन के बीजों का सेवन करने से होने वाले फायदें कब्ज होने पर जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उनके लिए जामुन बीज के पाउडर का सेवन फायदेमंद होता है। डायबिटीज मरीजों के लिए बेहतर डायबिटीज के मरीजों के लिए भी जामुन बीज के पाउडर का सेवन फायदेमंद होता है, ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। कैंसर का रिस्क न होना जामुन बीज के पाउडर का सेवन कैंसर के रिस्क को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए जामुन के साथ-साथ जामुन के बीजों का सेवन करना भी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मेंटल हेल्थ के लिए इसके साथ ही मेंटल हेल्थ के लिए भी इसके बीज के पाउडर का सेवन लाभदायी हो सकता है। वेट लॉस करना अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो ऐसे में जामुन बीज के पाउडर का सेवन आपके काम आ सकता है। क्योंकि वजन कम करने के लिए भी जामुन के बीज एक बेहतर विकल्प है। पीरियड्स में दर्द से छुटकारा मिलना पीरियड्स में होने वाले दर्द, या अनियमित पीरियड्स की समस्या से जूझ रही महिलाओं के लिए जामुन बीज के पाउडर का सेवन लाभदायी हो सकता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए इसका सेवन बीपी को कंट्रोल में रखने पर मदद कर सकता है. पथरी होने पर जामुन बीज के पाउडर का सेवन स्टोन या पथरी को काटकर निकालने में मदद करता है। आप इस पाउडर को दही में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। घाव भरना जिन लोगों का घाव ठीक नहीं होता है। वो पानी में गुठली के पाउडर का पेस्ट बनाकर घाव पर लगाएं। बॉडी डिटॉक्स होना इसके साथ ही जामुन बीज के पाउडर का सेवन बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। अर्थराइटिस जामुन बीज के पाउडर का सेवन अर्थराइटिस की समस्या होने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। कैसे करें सेवन इसके लिए आप सुबह खाली पेट जामुन के बीज को गरम पानी के साथ मिलाकर इसका सेवन करना लाभदायी हो सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर