गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सौंफ और मिश्री के साथ-साथ इसका पानी भी होता है सेहत के लिए फायदेमंद।

None 2025-05-08 18:14:41
सौंफ और मिश्री के साथ-साथ इसका पानी भी होता है सेहत के लिए फायदेमंद।
सौंफ और मिश्री के साथ-साथ इसका पानी भी होता है सेहत के लिए फायदेमंद। सौंफ और मिश्री खाने में तो स्वादिष्ट लगती ही है साथ ही साथ वह हमारे पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं सौंफ और मिश्री का पानी भी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।अगर आपका जवाब ना में है तो कोई बात नहीं। तो चलिए आज हम आपको बता देते हैं कि सौंफ और मिश्री के पानी का सेवन कब और किस समय करना चाहिए। जिससे हमारी सेहत को फायदा मिल सके। तो आईए जानते हैं आखिर सौंफ और मिश्री के पानी का सेवन कैसे और कब करना चाहिए और यह हमारी हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद होता है। सौंफ और मिश्री न केवल स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि इनका कॉम्बिनेशन सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद में सौंफ और मिश्री को कई रोगों को दूर करने वाला प्राकृतिक उपाय माना गया है। अगर इन दोनों को रात में भिगोकर रख देते हैं और सुबह छानकर खाली पेट पीते हैं तो हैं, तो यह आपके शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। यह न केवल पाचन तंत्र को मजबूत करता है बल्कि त्वचा, आंखों और वजन कम करने के लिए भी उपयोगी साबित होता है। आइए जानते हैं इसके चमत्कारिक लाभ और इसे सही तरीके से सेवन करने का तरीका क्या है। आईए जानते हैं इस चमत्कारिक ड्रिंक के फायदे? पाचन तंत्र मजबूत होना यह पानी पाचन तंत्र को मजबूत करता है सौंफ में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाचन को बेहतर बनाते हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से अपच, एसिडिटी और गैस की समस्या दूर हो जाती है। मिश्री भी पेट को ठंडा रखती है और पाचन को सुधारने में मदद करती है। वज़न घटाने में सहायक यह पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायक और वजन कम करने मेंमददगार होता है। यदि आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो सौंफ और मिश्री का पानी आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायक होता है। यह शरीर से टॉक्सिनस को बाहर निकालता है और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है आंखों के लिए फायदेमंद सौंफ और मिश्री का पानी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है। सौंफ में मौजूद विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अगर आप रेगुलर इसका सेवन करेंगे, तो आंखों की थकान और कमजोर दृष्टि की समस्या दूर हो सकती है। ताजगी और एनर्जी मिलना इस पानी को सेवन करने से तक की ओर एनर्जी का एहसास बना रहता है। सुबह खाली पेट सौंफ और मिश्री का पानी पीने से शरीर को तुरंत ताजगी मिलती है। यह पूरे दिन शरीर को हाइड्रेट रखता है और कमजोरी को दूर करता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत में सुधार सौंफ और मिश्री के पानी में मौजूद पोटैशियम और फाइबर ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। यह दिल की धड़कन को कंट्रोल करता है और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है। दांतों के लिए फायदेमंद मसूड़ों और दांतों को मजबूत बनाता है अगर आपको मसूड़ों की समस्या या सांस की बदबू की शिकायत है, तो सौंफ और मिश्री का पानी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह बैक्टीरिया को खत्म करता है और दांतों को मजबूत बनाता है। कैसे बनाएं सौंफ और मिश्री का पानी? सामग्री 1 चम्मच सौंफ 1 चम्मच मिश्री 1 गिलास गुनगुना पानी सौंफ और मिश्री का पानी बनाने की विधि रातभर सौंफ को पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसमें मिश्री मिलाएं और अच्छे से घोलें। इस पानी का सुबह खाली पेट सेवन करें। यह भी जानें सुबह खाली पेट सौंफ और मिश्री का पानी पीने से शरीर को अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह न केवल पाचन को सुधारता है, बल्कि दिल की सेहत, त्वचा और वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। अगर आप अभी तक इसका सेवन नहीं कर रहे हैं, तो आज से ही इसे अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं और इसके चमत्कारिक फायदों का अनुभव करें
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर