गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

खाने के साथ साथ हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है हरी इलायची।

None 2025-03-08 17:27:56
खाने के साथ साथ हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है हरी इलायची।

भारतीय किचन में खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए बहुत से मसालों का उपयोग किया जाता है। जिनका इस्तेमाल खाने की अलग-अलग चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। हर मसाले का खाने में अलग फ्लेवर होता है। कुछ मसाले तो हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं उन्हें में से इलायची भी एक है। इलायची का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। तो चलिए जानते हैं किन-किन लोगों को इलायची का सेवन करना चाहिए।

भारतीय किचन में पकाये जाने वाले खाने का स्वाद उनको बनाने में इस्तेमाल किए गए मसालों से आता है। ये मसाले अलग-अलग तरीकों से अलग-अलग खाने की डिशों में इस्तेमाल किए जाते हैं और इनकी मात्रा के हिसाब से खाने का स्वाद भी हर बार अलग-अलग आता है। लेकिन क्या आप जानते है कि ये मसाले सिर्फ स्वाद में ही नही बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभदायी होते हैं।

आज हम यहां बात कर रहे हैं हरी इलायची की। जिसका इस्तेमाल नमकीन चीजें बनाने, करी बनाने के साथ ही चाय और मिठाइयों में भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। हरे रंग का ये मसाला अपने स्वाद और महक के लिए जाना जाता है। ये छोटी सी इलायची कई ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। इलायची के बीज, तेल और अर्क में प्रभावशाली औषधीय गुण पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं इसका सेवन कैसे करना है और इसके फायदे।

हरी इलायची सेहत के लिए कैसे होती है फायदेमंद

सूजन, गैस और पेट की समस्या

जिन लोगों को सूजन, गैस और पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं उनके लिए रात को सोने से पहले मुंह में इलायची डालकर सोना लाभदायी हो सकता है। ये इन समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। रात में इसे मुंह में रखकर सोते हैं तो इसका रस धीरे-धीरे आपके पेट में जाता है। जिससे कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

नींद न आने पर

अगर आपको भी बेड पर लेटने के बाद घंटों करवट बदलते हैं और नींद नहीं आती है तो ऐसे में हरी इलायची का सेवन आपके लिए लाभदायी हो सकता है। जब आपकी नींद सही से पूरी नहीं होती है तो इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है। अगर आपको भी नींद ना आने की समस्या है तो ऐसे में इलायची का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आपको बस रात में सोने से पहले दो इलायची लेनी है और इसे अच्छे से चबाकर हल्के गुनगुने पानी के साथ पी लीजिए।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

इलायची ओरल हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। मुंह से बदबू आने पर लोग अक्सर इसका सेवन करते हैं। लेकिन इससे थोड़ी देर के लिए तो राहत मिल जाती है लेकिन ये कोई परमानेंट सॉल्यूशन नही है। मुंह से आने वाली बदबू से राहत पाने के लिए रोज रात को सोने से पहले दो इलायची को अच्छे से चबाकर खाएं और हल्का गुनगुना पानी पी लें।

वज़न घटाने में सहायक

हरी इलायची का सेवन वेट लॉस में भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। रात को सोने से पहले हरी इलायची का सेवन करने से शरीर में जमा चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, कैल्शियम पाया जाता है जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर