शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

खाने के साथ साथ दही का स्किन केयर के लिए भी करें इस्तेमाल

None 2024-10-09 12:30:43
खाने के साथ साथ दही का स्किन केयर के लिए भी करें इस्तेमाल
आपको बता दें कि दही सेहत के लिए ही नहीं स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। दही को फेस मास्क से लेकर क्लेंजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन की देखभाल में बहुत काम के साबित होते हैं।

मुजफ्फरनगर (Shah Times): दही का इस्तेमाल आप खाने के साथ साथ स्किन के लिए भी कर सकते है। क्योंकि दही जितनी शरीर के लिए फायदेमंद है उतनी ही आपकी स्किन के लिए भी। दही से हम अपनी प्रजा को खूबसूरत के साथ-साथ मुलायम और चमकदार बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे करें दही का इस्तेमाल?

आपको बता दें कि दही सेहत के लिए ही नहीं स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। दही को फेस मास्क से लेकर क्लेंजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन की देखभाल में बहुत काम के साबित होते हैं।

दही में मौजूद लैटिक एसिड स्किन को गहराई से मॉश्चराइज करता है जिससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बन जाती है. यह स्किन की ड्राइनेस को कम करने में मदद करता है और त्वचा पर प्राकृतिक नमी बनाए रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं दही से स्किन को होने वाले फायदों के बारे में। साथ ही जानिए स्किन केयर में दही को कैसे किया जा सकता है शामिल।

चेहरे पर दही लगाने के फायदे

नैचुरल एक्सफोलिएटर

दही एक तरह का नैचुरल एक्सफोलिएटर होता है और स्किन से डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है। दही को स्किन पर लगाने पर इसके मौजूद लैक्टिक एसिड डेड सेल्स को आसानी से साफ कर देता है।

झुर्रियों में कमी

दही में मिलने वाला एंटीऑक्सीडेंट और लैक्टिक एसिड स्किन से झाइयों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करते हैं। इससे स्किन में कोलाजन बढ़ता है। दही में मौजूद विटामिन बी के कारण त्वचा निखरने लगती है।

सनबर्न से राहत

सनबर्न से स्किन को बहुत नुकसान पहुंचता है। दही से स्किन को ठंडक मिलती है जिससे सनबर्न के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।

ऐसे करें दही का इस्तेमाल

एक चम्मच दही में एलोवेरा जेल, गुलाबजल या बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। कुछ समय के बाद हल्के हाथों से साफ करें और गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।

स्किन टोन बेहतर

नियमित रूप से स्किन पर दही लगाने से स्किन साफ और चमकदार हो जाती है। इससे दाग-धब्बों में भी कमी आती है और स्किन का टोन एक समान हो जाता है। दही में मौजूद जिंक और अन्य पोषक तत्व आंखों के नीचे बने डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करते हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर