शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

फलों के जूस के साथ साथ सब्जियों का जूस भी होता है हमारी सेहत के लिए फायदेमंद?

None 2025-03-20 11:24:48
फलों के जूस के साथ साथ सब्जियों का जूस भी होता है हमारी सेहत के लिए फायदेमंद?
फलों के जूस के साथ साथ सब्जियों का जूस भी होता है हमारी सेहत के लिए फायदेमंद?   अच्छी सेहत बनाने के लिए अच्छे खानपान का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। यदि आपका खान पान अच्छा नहीं होगा तो आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाएंगे। ऐसे में हमें अपनी हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए अच्छे खाने की आवश्यकता होती है। स्वस्थ रहने के लिए हमें सब्जी रोटी के साथ साथ सब्जियों का जूस भी बहुत लाभकारी होता है। आइए जानते है आपको किन किन सब्जियों का जूस पीना चाहिए?   अच्छी सेहत और अच्छे खानपान का बेहद करीबी रिश्ता है। अगर आपका खानपान अच्छा नहीं होगा तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाएंगे और अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिलेंगे तो रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगेगी और व्यक्ति जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगेगा। वहीं, अच्छे खानपान से शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी नहीं होती है और न सिर्फ यह व्यक्ति रोगों से बचता है बल्कि शरीर को मजबूत भी बनाता है जिससे शरीर को अंदरूनी और बाहरी रूप से अनेक फायदे मिलते हैं।   सब्जी का जूस पीने से शरीर को मिलने वाले फायदे?   ऐसे में खानपान का अच्छा होना बेहद जरूरी है। लेकिन, सिर्फ रोटी सब्जी ही नहीं बल्कि कई सब्जियों के जूस भी डाइट का हिस्सा बनाए जा सकते हैं। यहां जिक्र किया जा रहा है पालक के जूस का। दरअसल पालक हरी पत्तेदार सब्जी है जिसके फायदे पेट से लेकर इम्यूनिटी और त्वचा को भी मिलते हैं।   शरीर को ऊर्जा मिलती है   सुबह के समय पालक का जूस पिया जाए तो इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है. पालक का जूस ब्लड शुगर लेवल्स को रेग्यूलेट करता है और रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में भी सहायक है। ऐसे में पालक का जूस पीने पर एनर्जी बूस्ट होती है और स्टेमिना बढ़ता है।   पाचन बेहतर होना   पालक का जूस गट हेल्थ को अच्छा रखता है। इस जूस को पीने पर पेट को कई फायदे मिलते हैं, अपच की दिक्कत दूर होती है और पाचन तंत्र पोषक तत्वों को बेहतर तरह से सोख पाता है। पालक के जूस से शरीर को विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और लुटेन जैसे तत्व मिलते हैं जो पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर रखने में असरादर होते हैं।   हड्डियों और आंखों को फायदा मिलना   हड्डियों के लिए भी पालक का जूस बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन के और कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूती देता है। इसके अलावा, लुटेन और जेक्सांथिन कंटेंट आंखों को प्रोटेक्ट करते हैं और उम्र बढ़ने के साथ-साथ आंखों को जो नुकसान होता है उसे कम करते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते पालक का जूस पीने पर दिल की सेहत अच्छी रहती है।   वज़न कम करने में सहायक   नियमित तौर पर पालक का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। हालांकि, सिर्फ पालक का जूस पीने से ही वजन कम नहीं होगा बल्कि बैलेंस्ड डाइट जरूरी है जिसमें फल, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और अन्य सब्जियां भी हों। लेकिन, पालक का जूस वेट लॉस प्रोमोट करने का काम जरूर करता है।   कॉलेस्ट्रोल कम होना   पालक का जूस फाइबर और पौटेशियम से भरपूर होता है और इसीलिए गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने और हाई कॉलेस्ट्रोल को रेग्यूलेट करने में असरदार होता है। कॉलेस्ट्रोल कम होता है तो दिल की सेहत भी अच्छी रहती है। इसके अलावा, पालक का जूस शरीर को हाइड्रेटेड रखने और डिटॉक्स करने में भी असरदार है।   स्किन के लिए फायदेमंद   शरीर अंदरूनी रूप से स्वस्थ्य रहता है तो इसके फायदे त्वचा पर ऊपरी रूप से भी नजर आते हैं। पालक का जूस एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। शरीर डिटॉक्स होने पर त्वचा पर भी चमक नजर आने लगती है।   हफ्ते में कितनी बार करना चाहिए सेवन?   पालक का जूस यूं तो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है लेकिन इसे एक लिमिट तक ही पीना चाहिए। इसीलिए पालक का जूस जरूरत से ज्यादा पीने पर शरीर को फायदे के बजाय नुकसान भी हो सकता है। वहीं, दूध या दुग्ध पदार्थों के साथ पालक का सेवन ना करें, इससे कैल्शियम के कारण पालक में मौजूद आयरन का सही तरह से एब्जॉर्प्शन नहीं हो पाता है। जिसके चलते हफ्ते में 3 से 4 बार पालक का जूस पीना फायदेमंद होता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर