गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लहसुन के साथ साथ उसके छिलके भी हमारे लिए होते है बेहद फायदेमंद, जानिए फायदें?

None 2025-01-20 14:31:16
लहसुन के साथ साथ उसके छिलके भी हमारे लिए होते है बेहद फायदेमंद, जानिए फायदें?

(Shah Times)सभी के रसोईघर में लहसून का खास महत्व है। किसी भी सब्जी में तड़का लगाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। खाने का सेवन स्वाद बढ़ाने के साथ साथ लहसुन हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जितना गुणकारी लहसुन होता है उतने ही गुणकारी लहसून के छिलके भी होते हैं। जो हमारे बहुत काम आते हैं। तो आइए जानते है लहसुन के छिलके हमारे लिए कैसे फायदेमंद होते हैं?

लहसुन न केवल स्वाद को बढ़ाने का काम करता है बल्कि, ये शरीर को कई लाभ पहुंचाने में भी मददगार है। लहसुन एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इतना ही नहीं इसके छिलकों में विटामिन ए, विटामिन ई और फ्लेवेनोइड्स जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं। लेकिन हममें से ज्यादातर लोग इसके छिलकों को फेंक देते हैं मगर, क्या आप जानते हैं कि इसके छिलके के इस्तेमाल से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसे करें लहसुन के छिलके का इस्तेमाल और क्या हैं फायदे?

लहसुन के छिलके के फायदे

सर्दी-जुकाम से राहत

सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या एक आम समस्या में से एक है। अगर आप भी सर्दी की समस्या से परेशान हैं तो आप लहसुन के छिलके की चाय बना कर पी सकते हैं। क्योंकि ये एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण से भरपूर होते हैं, जो जुकाम को दूर कर गले के दर्द में भी राहत पहुंचा सकते हैं।

पैर दर्द में आराम मिलना

अगर आपको भी रहती है पैर में दर्द की शिकायत, तो आप लहसुन के छिलकों को पानी में मिला लें। इस पानी में पैरों को थोड़ी देर डुबाकर रखें. इससे दर्द में आराम मिल सकता है। पैर दर्द के अलावा अगर हल्की-फुल्की सूजन भी पैरों में होगी तो वो भी इससे दूर को सकती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी लहसुन के छिलके काफी गुणकारी माने जाते हैं। अगर आपको एक्ने की समस्या है तो आप लहसुन के छिलकों को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे एक्ने वाली जगह पर लगाएं। फिर कुछ देर बाद पानी से धो लें। अगर आपको खुद-ब-खुद नजर आने लगेगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर