गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अमरूद के साथ-साथ इसके पत्ते खाने से भी मिलते हैं कई फायदे

None 2024-07-09 08:26:08
अमरूद के साथ-साथ इसके पत्ते खाने से भी मिलते हैं कई फायदे

अमरूद के साथ साथ इसकी पत्तियां भी बहुत लाभदायक होती हैं। अमरूद के फल और पत्तियों में विटामिन सी और पोटैशियम सहित पोषक तत्व होते हैं, जो आपके हृदय, पाचन और शरीर की अन्य प्रणालियों को सहायता प्रदान कर सकते हैं।

फलों में अमरूद भी ज्यादातर सबकी पसंद होता है। अमरुद के साथ साथ इसकी पत्तियां भी बहुत लाभदायक होती हैं। अमरूद के फल और पत्तियों में विटामिन सी और पोटैशियम सहित पोषक तत्व होते हैं, जो आपके हृदय, पाचन और शरीर की अन्य प्रणालियों को सहायता प्रदान कर सकते हैं।

खाने में तो अमरूद का स्वाद अच्छा होता है साथ ही इसकी पत्तियों के खाने से भी बहुत से फायदे मिलते है। जी हां अमरूद के पत्तों का उपयोग हर्बल चाय के रूप में किया जाता है। यह कई बीमारियों को ठीक करने में फायेदा पहुंचा सकता है। इनके फल अंडाकार के होते हैं। इनका छिलका हल्का हरा या पीला होता है और इनमें खाने योग्य बीज होते हैं। इसके अलावा, अमरूद के पत्तों का उपयोग हर्बल चाय के रूप में किया जाता है। यह कई बीमारियों को ठीक करने में फायदा पहुंचा सकता है। जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।

अमरुद की पत्तियों का सेवन करने के लाभ

  • अमरूद के फल और पत्तियों में विटामिन सी और पोटैशियम सहित पोषक तत्व होते हैं, जो आपके हृदय, पाचन के लिए रामबाण साबित होते हैं।
  • शुगर के 20 मरीजों पर किए गए एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि अमरूद के पत्तों की चाय पीने से भोजन के बाद रक्त शर्करा का स्तर 10% से अधिक कम हो गया। इस लिहाज से अमरूद के पत्ते खाने के फायदे हैं।
  • अमरूद के पत्तों का अर्क मासिक धर्म में होने दर्द को कम कर सकता है। दर्दनाक लक्षणों का अनुभव करने वाली 197 महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन 6 मिलीग्राम अमरूद के पत्तों का अर्क लेने से दर्द कम हो जाता हैं।
  • वजन कंट्रोल करने में भी अमरूद के पत्ते बहुत लाभदायक होते है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। इसको खाने से आयरन की भी कमी दूर होती है। जिन लोगों को खून की कमी है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
  • स्किन के लिए भी अमरूद के पत्ते बहुत बेनेफेशियल होते है। यह कील मुंहासों को भी दूर करने में मदद करते है। ओर इससे त्वचा ग्लोइंग होती हैं।
  • अमरुद के पत्तों से काढ़ा भी बनाया जाता हैं। जो खांसी जुकाम में बहुत राहत प्रदान है। अमरुद की पत्तियों का सेवन करने के और भी बहुत से फायदे हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर