गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इंसानों के साथ-साथ रोबोट भी करने लगे हैं आत्महत्या

None 2024-07-03 20:46:34
इंसानों के साथ-साथ रोबोट भी करने लगे हैं आत्महत्या

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जो हुआ है उसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। कई बार इंसान जब परेशान होता है तो वह आत्महत्या जैसा गलत कदम उठा लेता है। इस तरह की कई खबरें भी सामने आती रहती हैं लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई मशीन आत्महत्या कर सकती है ?

New Delhi, (Shah Times)। आजतक आपने सिर्फ इंसानों को ही आत्महत्या करते हुए देखा होगा या सुना होगा। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की क्या कोई मशीन भी सुसाइट कर सकती है। जी हां ये सच है। दक्षिण कोरिया में एक रोबोट सहायक ने काम के दौरान सीढ़ियों से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जांच एक स्पेशल टीम कर रही है। रोबोट को पिछले अगस्त में काम पर रखा गया था।

दरअसल दक्ष‍िण कोर‍िया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जो हुआ है उसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। कई बार इंसान जब परेशान होता है तो वह आत्महत्या जैसा गलत कदम उठा लेता है। इस तरह की कई खबरें भी सामने आती रहती हैं लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई मशीन खुदकुशी कर सकती है। अगर नहीं तो जा लीजिए कि साउथ कोरिया में एक रोबोट ने काम के दौरान सीढ़ियों से कूदकर आत्महत्या कर ली है। रोबोट को बीते साल अगस्त में काम पर रखा गया था। इस घटना के बाद से काम करने वाले अन्य लोग भी बेहद दुखी है। अफसरों की विशेष टीम को जांच सौपी गई है जिससे यह पता किया जा सके कि आखिर रोबोट के साथ क्या हुआ और किस वजह से उसने आत्महत्या कर ली।

आपको बता दें कि गुमी सिटी काउंस‍िल के एक अधिकारी ने कहा कि घटना से पहले उसे रहस्‍यमय तरीके से रोबोट को एक ही स्‍थान पर चक्‍कर लगाते हुए देखा गया था। ऐसा लग रहा था क‍ि जैसे वहां पर कुछ था, लेकिन यह नीचे कैसे ग‍िरा, इसकी जांच की जा रही है। जांच टीम ने टुकड़े एकत्र कर लिए गए हैं और उनका विश्लेषण किया जाएगा। यह रोबोट स्‍थानीय निवास‍ियों को कई तरह के सरकारी कागज पहुंचाया करता था, लोगों को जानकार‍ियां देता था इसल‍िए स्‍थानीय लोग भी इससे अपने करीब महसूस करते थे। स्थानीय मीडिया ने इस घटना को देश में पहली 'रोबोट आत्महत्या' बताया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोबोट एक सिव‍िल सर्वेंट की तरह दक्ष‍िण कोर‍िया की गुमी सिटी काउंस‍िल में काम करता था। यह देश का पहला रोबोट था जिसे कर्मचार‍ियों की तरह काम पर लगाया हुआ था। रोबोट लोगों के बेहद करीब था और अन्य कर्मचारी भी इससे बेहद प्‍यार करते थे। क्‍योंक‍ि वह उनकी काफी मदद करता था। इसके कारनामे दूर दूर तक मशहूर थे और उसे ‘रोबोट सुपरवाइजर’ के नाम से भी जाना जाता था। अब रोबोट नहीं रहा क्योंकि उसने आत्महत्या कर ली है। अधकारियों ने घटना को लेकर बताया कि रोबोट दो मीटर ऊंची सीढ़ी से नीचे ग‍िरने के बाद वह निष्‍क्रिय हो गया। अभी रॉबर्ट के गिरने की सही वजह सामने नहीं आई है। एक स्पेशल टीम मामले की जानकारी जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर जैसे ही रोबोट की खुदकुशी की खबर फैली तो लोग दुखी हो गए और सवाल पूछने लगे कि इतने मेहनती कर्मचारी ने ऐसा क्यों किया? क्‍या उसे काफी कठ‍िन काम दे दिया गया था। कुछ ने तो यहां तक कहा कि उसकी आत्‍मा को शांत‍ि मिले।

कैलिफोर्निया के रोबोट-वेटर स्टार्टअप, बियर रोबोटिक्स ने इस रोबोट को बनाया था। यह रोबोट रोज सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक काम करता था। इसके पास बकायदा सिविल सेवा अधिकारी का कार्ड था। जहां अन्‍य रोबोट केवल एक मंज‍िल में काम करते हैं, वहीं यह रोबोट क‍िसी भी फ्लोर पर जा सकता था। आपको बता दें कि दक्ष‍िण कोर‍िया में रोबोट का खूब इस्‍तेमाल होता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर