गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लौंग खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी है फायदेमंद?

None 2025-05-20 17:36:55
लौंग खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी है फायदेमंद?
लौंग खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी है फायदेमंद? भारतीय किचन में कुछ मसाले ऐसे पाए जाते हैं जो हमारे खाने को स्वादिष्ट ही नहीं बनाते बल्कि हमारी सेहत का भी बेहद ध्यान रखते हैं। उन्ही मसाले में से एक लौंग है जो हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाती है। लौंग हमारे खाने को खुशबूदार और स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। लौंग का आयुर्वेद में भी खास महत्व रहा है।तो चलिए आज हम बात करते हैं लौंग के बारे में। आखिर लौंग को सोते समय चबाने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है, आईए जानते हैं? भारतीय किचन में कई ऐसे मसाले मौजूद हैं जो ना केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि, सेहत में भी कमाल हैं और उन्हीं में से एक लौंग. आयुर्वेद में लौंग को जड़ी बूटी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लौंग में पाया जाने वाला यूजेनॉल तनाव और पेट की बीमारियों से बचाने में मददगार माना जाता है। आपको बता दें कि लौंग में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, विटामिन बी6, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज़, आयरन जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं। अगर आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ 2 लौंग चबाकर खाते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है। लौंग के खाने के फायदे दांतों के लिए फायदेमंद दांत में दर्द, मसूड़ों में दर्द, मसूड़ों में सूजन या पायरिया से संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आप 2 लौंग को नियमित तौर पर गुनगुने पानी के साथ रात के समय सेवन कर सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्या न होना लौंग हमारी पेट से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने में सहायक होती है। यदि आप भी पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, डायरिया, एसिडिटी आदि से राहत पाना चाहते हैं तो रात में सोने से पहले 2 लौंग को गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। मुंह कि बदबू से निजात मिलना कुछ लोग मुंह से आने वाली बदबू से परेशान रहते हैं ऐसे में जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है उनको रात को सोने से पहले 2 लौंग चबाकर जरूर खाना चाहिए। इससे बदबू की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। सिर दर्द के लिए फायदेमंद अगर आपको भी सिरदर्द की समस्या रहती है तो आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ 2 लौंग का सेवन कर सकते हैं। इससे सिर दर्द में आराम मिल सकता है। और इसका सेवन करने से शरीर में कोई नुक़सान नहीं होगा जैसे दवाइयां के हो जाते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर