गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पपीते के साथ साथ उसके बीजों में भी छुपा हुआ है सेहत का खजाना?

None 2025-06-11 18:19:59
पपीते के साथ साथ उसके बीजों में भी छुपा हुआ है सेहत का खजाना?
पपीते के साथ साथ उसके बीजों में भी छुपा हुआ है सेहत का खजाना?   पपीता हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पपीते के साथ-साथ उसके बीज भी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और यह कई बीमारियों में काम आते हैं। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने? आज हम आपको पपीते के बीज के बारे में बताने वाले हैं कि आखिर पपीते की बीजों का सेवन करने से हमारे शरीर को कौन-कौन से फायदे होते हैं, और वह किन-किन बीमारियों में लाभदायक साबित होते हैं। तो चलिए जानते हैं पपीते के बीजों का सेवन किन लोगों को करना चाहिए? फलों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन कई फल ऐसे हैं जिनके छिलके और बीज को भी सेहत के लिए कमाल माना जाता है। पपीता एक ऐसा फल है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पपीते के जिन बीजों को हम बेकार समझ कर फेंक देते हैं। दरअसल वो मार्केट में 2000 रुपये से भी ज्यादा कीमत के बिकते हैं। जी हां आपने बिल्कुस सही सुना। पपीते के बीज को औषधि से कम नहीं माना जाता है। क्योंकि इनमें आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। इतना ही नहीं ये एंटी-बैक्टीरियल गुण से भी भरे होते हैं, तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इनका सेवन। पपीते के बीजों का सेवन करने से होने वाले फायदे? पथरी होने पर पपीते का बीज किडनी को मजबूत बनाता है। यह किडनी में मौजूद स्टोन को बाहर निकालने में भी मददगार है। ऐसे में अगर आपको भी किडनी में स्टोन की समस्या है, तो नियमित रूप से पपीते के बीज को सुखाकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से किडनी का स्‍टोन बाहर निकल सकता है। पाचन के लिए बेहतर पपीता के बीजों को पेट की लिए काफी अच्छा माना जाता है। कई अध्ययनों का मानना है कि पपीता के बीज में प्रोटियोलिटिक एंजाइम होते हैं, जो आंतों में रहने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं और इससे पेट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद डायबिडीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है। इसका कोई ज्ञात इलाज नहीं है इसे लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। पपीते के बीज में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लावोनोइड होते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार हैं। वजन घटाने में सहायक अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो पपीते के बीज का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कैसे करें पपीते के बीजों का सेवन पपीते के बीज को आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन्हें सीधे चबाकर खा सकते हैं, पाउडर बनाकर स्मूदी या जूस में मिला सकते हैं, या सलाद और दही में डालकर भी खा सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर